भाजपा के राज मे जनता त्रस्त व मंत्री सहित उनके चहेते मस्त, जावद में जन आक्रोश यात्रा में जीतू पटवारी ने कहा

उन्होंने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार को लाड़ली लक्ष्मी अब याद आ रही है। कोरोना के समय गैस सिलेंडर 1150 था अब 450 रुपये का हो गया, क्योंकि चुनाव हैं।
Publish Date:
Thu, 21 Sep 2023 08: 57 AM (IST)
Updated Date:
Thu, 21 Sep 2023 08: 57 AM (IST)
नीमच/जावद/ मनासा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बुधवार को सुबह 11 बजे नगर पंहुची। पुर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने रोड शो किया। इसके बाद पटवारी ने सभा में भाजपा की शिवराज सरकार की नाकामी गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार को लाड़ली लक्ष्मी अब याद आ रही है। कोरोना के समय गैस सिलेंडर 1150 था अब 450 रुपये का हो गया, क्योंकि चुनाव हैं। पटवारी ने कहा कि मंत्री सकलेचा बार-बार जापान का नाम लेते है आधुनिक खेती की बात करते है इन्होंने जिन लोगो को जापान भेजा था, उनमें से कौन जापानी पद्धति की खेती कर रहा है। मंत्री सकलेचा कहते हैं कि एक पौधे पर आठ भुट्टे उगेंगे। वह बीज तो दिलाओ। ऐसा नही हो कि उन्हे चुनाव बाद भुट्टे ही बेचने पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में जनता भ्रष्टाचार व महंगाी से त्रस्त है। जबकि मंत्री सहित उनके चहेते मस्त हो रहे है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा, जिला प्रभारी नूरी खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, उमरावसिंह गुर्जर, राजकुमार अहीर, समुंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नीमच में यात्रा के दौरान आयोजित सभा में पटवारी ने क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार पर भी हमला करते हुए कहा कि 20 वर्ष पहले विधायक परिहार का वजन 70 किलो था, अब यह वजन बढ़कर 120 किलो हो गया है। भाजपा के राज में विधायक ने खुद का ही विकास किया है। बघाना का रेलवे ब्रिज भाजपा के 20 सालों के कार्यकाल में नहीं बन पाया। चुनाव में ब्रिज खुब याद आता है। इसके बाद भुल जाते है।
विरोध के बाद समंदर पटेल को रथ से भी उतारा, कांग्रेस में दिखी गुटबाजी
जावद। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सरवानिया महाराज पहुंची। मंच पर समंदर पटेल के चढ़ने पर पाटीदार व राजकुमार अहीर के समर्थकों ने जमकर विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते पाटीदार व अहीर भी मंच से नीच उतर आए। इसके बार वहां कार्यकर्ताओं ने बाहर नेता नहीं चलेगा के जमकर नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस में जमकर गुटबाजी दिखी। यह पूरा घटनाक्रम कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने होता रहा। इसके बाद सरवानिया महाराज में ही यात्रा प्रभारी जीतू पटवारी ने समंदर पटेल को रथ से उतार दिया और अहीर व पाटीदार को रथ पर स्थान दिया।