Select Page

Live Regional Election Result 2022 : जबलपुर के चार नगर परिषदों के परिणाम घोषित, सतना के नगर परिषदों में भाजपा को बढ़त, मैहर नगर पालिका में भी भाजपा आगे

Live Regional Election Result 2022 : जबलपुर के चार नगर परिषदों के परिणाम घोषित, सतना के नगर परिषदों में भाजपा को बढ़त, मैहर नगर पालिका में भी भाजपा आगे

जबलपुर, रीजनल टीम। नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण की मतगणना जारी है। रीवा और कटनी नगर निगम के महापौर और पार्षदों के मतों की गणना भी सुबह नौ बजे से चल रही है।

सतना के नगर परिषदों में भाजपा को बढ़त, मैहर नगर पालिका में भी भाजपा आगे

जिले के 99 वार्डों के पार्षदों का हुआ भाग्य का फैसला

सतना। सतना जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में छह नगरीय निकायों की मतगणना आज सुबह 9 बजे से शुरू हुई। इसमें मैहर नगर पालिका सहित नगर परिषद नागौद, रामपुर बाघेलान, कोटर, अमरपाटन और रामनगर परिषद के कुल 99 वार्ड पार्षदों के भाग्य का फैसला हुआ है। ज्ञात हो कि दूसरे चरण का नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत 13 जुलाई को मतदान हुआ था। जिसके परिणाम अब लगभग आ चुके हैं। इसके लिए मतगणना स्थलों में चाक चौबंद व्यवस्था की गई। नगर पालिका मैहर के 24 और नगर परिषद नागौद, रामपुर बाघेलान, रामनगर, अमरपाटन एवं कोटर के 15-15 वार्ड पार्षदों के परिणामों की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें जिले भर में भाजपा आगे बढ़ती दिख रही है। जिसमें ज्यादातर वार्डों से भाजपा के पार्षदों की जीत लगभग हो चुकी है बस घोषणा बाकी है।

77.2 फीसदी हुआ था मतदान-

नगर पालिका मैहर सहित नगर परिषद नागौद, रामपुर बाघेलान, रामनगर, अमरपाटन एवं कोटर में 13 जुलाई को कुल 85 हजार 768 मतदाताओं ने अपने नगर सरकार के लिए पार्षदों के भाग्य का फैसला किया था। शाम 5 बजे तक कुल 77.2 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा कोटर नगर परिषद में 80.3 फीसद मतदान हुआ था।

राज्यमंत्री रामखेलावन के क्षेत्र से कांग्रेस आगे-

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के गृह क्षेत्र अमरपाटन में भाजपा पिछड़ गई है। यहां 15 वार्डों में भाजपा को 6 तो कांग्रेस को 8 वार्डों में बढ़त मिली। जबकि एक वार्ड में बसपा का कब्जा हो गया है।

पहले चरण में भी भाजपा आगे थी-

सतना जिले में नगरीय निकाय चुनावों के पहले चरण की मतगणना 17 जुलाई को हुई थी। इसमें भी भाजपा ने बढ़त बनाई थी। जिसमें नगर निगम सतना के 45 वार्डों सहित 5 नगर परिषदों के 120 वार्डों की मतगणना में 57 वार्ड भाजपा के खाते में गए थे जबकि 35 वार्ड कांग्रेस की झोली में गए थे जबकि 28 वार्ड में अन्य प्रत्याशियों को जीत मिली थी। दूसरे चरण में आज हुए मैहर नगर पालिका सहित 5 नगर परिषद की मतगणना में भी भाजपा को 99 वार्डों में से 52 वार्डों में बढ़त मिली है जबकि 28 वार्डों में कांग्रेस को बढ़त मिली है। वहीं 19 पर अन्य को बढ़त प्राप्त हुई है।

इन निकायों में अब तक यह स्थिति-

मैहर नगर पालिका (24 वार्ड)–

दल आगे

भाजपा 11

कांग्रेस 6

बसपा 1

अन्य 6

—————————————————

रामपुर बाघेलान नगर परिषद (15 वार्ड)–

दल आगे

भाजपा 11

कांग्रेस 2

अन्य 2

—————————————————

अमरपाटन नगर परिषद (15 वार्ड)–

दल आगे

भाजपा 6

कांग्रेस 8

बसपा 1

—————————————————

रामनगर नगर परिषद (15 वार्ड)–

दल आगे

भाजपा 9

कांग्रेस 5

अन्य 1

—————————————————

नागौद नगर परिषद (15 वार्ड)–

दल आगे

भाजपा 5

कांग्रेस 6

बसपा 1

अन्य 3

—————————————————

कोटर नगर परिषद (15 वार्ड)–

दल आगे

भाजपा 10

कांग्रेस 1

बसपा 1

अन्य 3

—————————————————

सिवनी : भाजपा के खाते में आई छपारा नगर परिषद

जिले की नगर परिषद छपारा में भाजपा को मिली जीत। नगर परिषद के 15 वार्ड में से 8 पर भाजपा ने लहराया परचम, 2 पर सिमटी कांग्रेस, 5 पर निर्दलीय जीते।

17 सीटों पर बढ़त बनाकर बीजेपी जीत की ओर अग्रसर, 13 पर सिमटी कांग्रेस व तीन पर निर्दलीय आगे

बालाघाट। नगरीय निर्वाचन 2022 के तहत नगर पालिका परिषद बालाघाट के 33 वार्डों के लिए 93 मतदान केंद्र में कराए गए मतदान की स्थानीय पालीटेक्नीक कालेज परिसर में की जा रही मतगणना में 17 सीटों पर आगे चलकर बीजेपी बहुमत की ओर अग्रसर हो रही है वहीं कांग्रेस 13 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे है और तीन प्रत्याशी निर्दलीय आगे चल रहे है।

दोपहर करीब डेढ़ बजे तक समस्त परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे और जीते हुए प्रतयाशियों को प्रमाण पत्र का वितरण कर विजेता घोषित किया जाएगा। बता दें कि नगर पालिका परिषद के 33 वार्डों में नगर सरकार बनाने के लिए 17 प्रत्याशियों की आवश्यकता है और बीजेपी 17 सीटों पर आगे चल रही है और बीजेपी के प्रत्याशियों ने जश्न मना भी शुरु कर दिया है। वहीं जीत उम्मीद लगाकर बैठी कांग्रेस 13 सीट पर संतुष्ट होती नजर आ रही है, जिससे नगर सरकार बनाने को लेकर बीजेपी का रास्ता भी साफ होता दिखाई दे रहा है।

शहडोल की नगर परिषद व्यौहारी में ब्यौहारी में बीजेपी 6 कांग्रेस 2 और 7 में निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

रीवा । त्योंथर नगर परिषद के कुल 15 वार्डों की मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें सात सीट पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस, एक पर बसपा व चार निर्दलीय प्रत्‍याशियों के खाते में गई हैं।

त्‍योंथर नगर परिषद के वार्ड 01 से विद्यासागर शुक्ला निर्दलीय विजयी,वार्ड दो उज्जागर प्रजापति भाजपा,वार्ड तीन कृष्णावती शुक्ला निर्दलीय, वार्ड चार असलम खान कांग्रेस, वार्ड पांच प्रियंका राजबहादुर सिंह निर्दलीय, वार्ड छह रेखा चंचल बसपा, वार्ड सात सुनीता रामलाल साकेत भाजपा, वार्ड आठ विनोद शुक्ला भाजपा, वार्ड नौ शोभ लाल कोल कांग्रेस, वार्ड 10 ममता कांग्रेस, वार्ड 11 आद्रा मोहन पाठक भाजपा, वार्ड 12 राजेश यादव भाजपा, वार्ड 13 रचना भास्कर साहू भाजपा, वार्ड 14 अनिल तिवारी भाजपा, वार्ड 15 राजकुमार मिश्र बब्लू निर्दलीय ने जीत दर्ज की

भाजपा ने जीते 06 वार्ड तो कांग्रेस ने 05 वार्डो में किया कब्जा

उमरिया मानपुर। मानपुर नगर परिषद के लिए मतगणना का काम पूरा हो गया है और इसके बाद जो नतीजे आए हैं वह बड़े ही असमंजस वाले हैं। मानपुर की जनता ने भाजपा और कांग्रेस को बहुमत से दूर रखा है। साथ ही यहां निर्दलीयों को निर्णायक भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। 15 वार्डों की मतगणना के बाद भाजपा 06 वार्ड जीत सकी है वहीं कांग्रेस 05 ने वार्ड जीते। इसके अलावा 04 निर्दलयीय नवनिर्वाचित पार्षद परिषद गठन की निर्णायक की भूमिका में आ गए हैं।

कहाँ से कौन जीता

नगरपरिषद मानपुर में मतगणना के बाद ताजा नतीजों में वार्ड 01 से निर्दलयीय प्रत्याशी संतलाल जीते, वार्ड 02 से कांग्रेस के ज्ञानप्रकाश पटेल जीते, वार्ड 03 से निर्दलयीय धिरामनिया, वार्ड 04 से निर्दलयीय कुसुम प्रदीप प्रजापति विजयी, वार्ड 05 से निर्दलयीय अतुल तिवारी जीते, वार्ड 06 से कांग्रेस की उर्वशी द्विवेदी विजयी, वार्ड 07 से भाजपा की भारती सोनी विजयी, वार्ड 08 से भाजपा की डॉ सुप्रिया गुप्ता जीती, वार्ड 09 से भाजपा की खुशबू गुप्ता विजयी, वार्ड 10 से कांग्रेस की रुक्की बाई जीती, वार्ड 11 से कांग्रेस के राहुल द्विवेदी जीते, वार्ड 12 से कांग्रेस की पुष्पा शारदा गौतम जीती, वार्ड 13 से भाजपा के शिवराम शुक्ला जीते, वार्ड 14 से भाजपा की सुमन कोल जीती, वार्ड 15 से भाजपा की संतरा बाई विजयी हुई हैं, इस प्रकार नगर परिषद के 15 वार्डों में भाजपा 06 कांग्रेस 05 निर्दलयीय 04 प्रत्यशियों ने जीत हासिल की।

निदलीयों के पाले में परिषद की गेंद

उमरिया जिले की नवगठित नगरपरिषद में पहली बार सम्पन्न हुए चुनाव में किसी भी पार्टी को परिषद गठन का जादुई आंकड़ा नही मिला सका है। परिषद गठन के लिए 08 पार्षदों के होना आवश्यक है जो भाजपा कांग्रेस के पास नही है। इस प्रकार परिषद गठन के लिए पार्षद का चुनाव जीत चुके 04 निर्दलयीय प्रत्यशियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

नगर पालिका अनुपपुर में भाजपा 7, निर्दलीय 5 और कांग्रेस के खाते में आई 2 सीट

अनूपपुर। नगरपालिका अनूपपुर में 15 वार्ड हैं जहां मतगणना के बाद भाजपा को सबसे अधिक 7 वार्ड में जीत हासिल हुई है। 5 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीत कर आए हैं जबकि कांग्रेस को मात्र 3 वार्ड में ही सफलता मिली है। अनूपपुर में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है। पिछली बार नगर पालिका में कांग्रेस का कार्यकाल था।

1. वार्ड क्रमांक 1 श्रीमती अंजुलिका शैलेन्द्र सिंह -निर्दलीय

2. वार्ड क्रमांक 2 संजय चौधरी उर्फ डॉक्टर -भाजपा

3. वार्ड क्रमांक 3 रियाज अहमद राजू -निर्दलीय

4. वार्ड क्रमांक 4 दीपक शुक्ला- कांग्रेस

5. वार्ड क्रमांक 5 संध्या योगेंद्र राय- भाजपा

6. वार्ड क्रमांक 6 गणेश रौतेल- भाजपा

7. वार्ड क्रमांक 7 डॉ. प्रवीण आशीष त्रिपाठी -कांग्रेस

8. वार्ड क्रमांक 8 रीनू सोनी(गुड्डा सोनी)- कांग्रेस

9. वार्ड क्रमांक 9 अनिल कुमार पटेल- भाजपा

10. वार्ड क्रमांक 10 मुन्नी बाई कोल -भाजपा

11. वार्ड क्रमांक 11 प्रवीण कुमार सिंह चंदेल- भाजपा

12. वार्ड क्रमांक 12 सुनीता(राधिका) जय किशन वियानी- निर्दलीय

13. वार्ड क्रमांक 13 सोनाली पिंटू तिवारी -भाजपा

14. वार्ड क्रमांक 14 कंचन गजेंद्र सिंह -निर्दलीय

15. वार्ड क्रमांक 15 सुभाष पटेल -निर्दलीय

सिवनी । नगर पंचायत केवलारी कुल वार्ड में भाजपा 09 में विजयी, कांग्रेस 03 विजयी, गोंडवाना 02 विजयी व एक पर निर्दलीय प्रत्‍याशी विजयी

जबलपुर के चार नगर परिषदों के परिणाम घोषित

शहपुरा, पाटन, कटंगी और मझौली में भाजपा को मिला बहुमत

जबलपुर कटंगी, मझौली, पाटन और शहपुरा नगर परिषद में हुए मतदान की मतगणना समाप्त हो चुकी है। चारों परिषद के 59 वार्डों के लिए 198 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। भाजपा ने चारों नगर परिषदों में जीत दर्ज की हैं।

पाटन नगर परिषद में भाजपा का कब्जा

पाटन नगर परिषद का परिणाम आ चुका है। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई की विधानसभा पाटन की पाटन नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा ने यहाँ 15 में से 11 वार्ड जीते है जबकि 3 में कांग्रेस और 1 निर्दलीय है। नगर परिषद पाटन में वार्ड नंबर 5, 9 और 12 में कांग्रेस जीती है। वहीं पाटन के वार्ड नंबर 14 से भाजपा के महेंद्र सिंह ठाकुर सिर्फ 2 वोटों से जीते हैं। वार्ड नंबर 15 से 1 निर्दलीय बाकी वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

शहपुरा नगर परिषद भी भाजपा के कब्जे में

शहपुरा नगर परिषद भी भाजपा के कब्जे में चला गया हैं। 15 वार्डो में से 11 में भाजपा , 3 निर्दलीय और 1 वार्ड पर ही कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई हैं।

मझौली नगर परिषद में भी भाजपा का कब्जा

इसी तरह नगर परिषद मझौली के चुनाव परिणाम भी आ गए है। पाटन विधानसभा की मंझौली नगर परिषद पर भी भाजपा ने कब्जा किया है। जिसमें भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 4 तो निर्दलीय के 2 पार्षदों ने जीत दर्ज की हैं।

नगर परिषद कटंगी, पाटन व मझौली के 15 -15 वहीं नगर परिषद शहपुरा के 15 में से 14 वार्डो के पार्षदों के चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना हुई थी। शहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 से निर्विरोध प्रत्याशी चुना गया है।

इसके अलावा नगर परिषद कटंगी में भी मतों की गणना समुदायिक भवन कटंगी में, साथ ही नगर परिषद पाटन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतगणना हो चुकी है। जिसके बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई हैं।

जबलपुर। कटंगी के कुल 15 वार्डों में से 13 वार्डों में भाजपा, 2 में कांग्रेस प्रत्याशी जीते।

शहडोल नगर परिषद खांड़ में चुनाव परिणाम की स्थिति लगभग फाइनल है।

बीजेपी-3

निर्दलीय-6

कांग्रेस-5

बहुजन-1

जबलपुर। नगर परिषद शहपुरा में भाजपा का कब्जा… 15 में से 11 भाजपा, तीन कांग्रेस 1 निर्दलीय के खाते में…

मझौली में 9 वार्डों में भाजपा, 4 में कांग्रेस और 2 में निर्दलीय जीते।

पाटन के 11 वार्डों में भाजपा, 3 में कांग्रेस और 2 में निर्दलीय जीते।

शहपुरा के 11 वार्डों में भाजपा, 3 में कांग्रेस और 2 में निर्दलीय जीते।

जबलपुर। नगर परिषद पाटन में भी भाजपा का कब्जा: 15 में से 11 भाजपा, तीन कांग्रेस, 1 निर्दलीय के खाते में

बालाघाट। 33 वार्डों में से अब तक 8 सीटो पर भाजपा की जीत सुनिश्चित व तीन सीट पर कांग्रेस व एक सीट पर निर्दलीय जीत की ओर अग्रसर

जबलपुर। नगर परिषद शहपुरा में भाजपा का कब्जार: 15 में से 11 भाजपा, तीन कांग्रेस, 1 निर्दलीय के खाते में

सिवनी : नगर परिषद छपारा की एक सीट पर भाजपा का कब्जा, एक पर निर्दलीय को मिली जीत

क्र.4 तिलक वार्डअनारक्षित महिलासीट पर भाजपा की शिवनीता राजपूतने 68 मतों से जीत दर्ज की।

क्र.14 हनुमान वार्ड अनारक्षित मुक्त में निर्दलीय प्रत्याशी शैलेंद्र ठाकुर ने 87 वोट से जीत दर्ज की है।

प्रत्याशियों की जीत की अधिकृत घोषणा होना बाकी है।

नगर पालिका बालाघाट पार्षदों के पहले राउंड मतों की गणना

नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम सामने आने लगे है,यहां वार्ड क्रमांक एक की मतगणना की शुरुआत में कांग्रेस प्रत्याशी 546 वोट, बीजेपी को 56, तीर को 11 व चार वोट नोटा को मिले है। वार्ड क्रमांक दो में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक तीन में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक चार में निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 5 पांच में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 06 में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 7 में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 8 में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 10 निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 13 कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 15 बीजेपी, वार्ड क्रमांक 16 में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 17 में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 18 में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 19 में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 20 में निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 21 में निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 22 में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 23 में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 24 में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 25 में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 26 में बीजेपी में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 27 में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 28 में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 29 में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 30 में कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 31 में बीजेपी, वार्ड क्रमांक 32 में निद्रलीय, वार्ड क्रमांक 33 में बीजेपी आगे चल रही है।

बालाघाट जिले की कटंगी नगर परिषद के रुझान

वार्ड नं.1

श्रीमती पुष्पा देवाहे कांग्रेस

श्रीमती गायत्री ठाकरे बीजेपी विजयी

वार्ड नं.2

पुष्पा राहंगडाले कांग्रेस

सुनीता दिमागचन्द टेम्भरे बीजेपी विजयी

प्रीति विजय राहंगडाले निर्दलीय

वार्ड नं.3

मितेश कुम्भरे कांग्रेस विजयी

शैलेंद्र मड़ावी बीजेपी

सुरेश सिरसाम निर्दलीय

वार्ड नं.4

कपिल मेश्राम कांग्रेस विजयी

मुकेश इंगोले बीजेपी

रामदास गजभिए आम आदमी पार्टी

तरुण उके निर्दलीय

वार्ड नं.5

विभा लारोकर कांग्रेस

अर्पणा गणेश राउत बीजेपी विजयी

कला चौधरी

वार्ड नं.6

आकाश कड़वे कांग्रेस

योगेंद्र ठाकुर बीजेपी विजयी

वार्ड नं.7

प्रिया महिपाल शेन्द्रे कांग्रेस

उषा केदार कटरे भाजपा

पंचशिला प्रदीप हुमनेकर बसपा

रचना सुरजीत सिंह गौर निर्दलिय

धर्मकला कामराज देशमुख निर्दलीयविजयी

वार्ड न 08

तस्लीम परवीन रहमान कांग्रेसविजयी

रोशन आरा मकसूद खान भाजपा

दुर्गा चंद्रकिशोर जुम्हारे निर्दलीय

किरण विजय सोनकावड़े निर्दलीय

पूजा लांजेवार निर्दलीय

वार्ड न 09

अतीक अंसारी कांग्रेस विजयी

कैलाश काजू शर्मा भाजपा

अशपाक खान निर्दलीय

लकेश शर्मा निर्दलीय

लकेश बिंझाड़े निर्दलीय

हेमंत अग्रवाल निर्दलीय

इमरान खान लल्लू बसपा

वार्ड नं 10

शशि सुरेन्द्र खरे कांग्रेस

उषा चंदन खरे भाजपा

सिम्मी संदीप सोनपुरे निर्दलीयविजयी

वार्ड नं 11

मनीष चौकसे कांग्रेसविजयी

रूपेश बाहेश्वर भाजपा

महावीर मोर निर्दलीय

सागर कठौते निर्दलीय

वार्ड नं 12

महेंद्र कटारिया कांग्रेसविजयी

विक्की शर्मा भाजपा

सुखराम वघाड़े निर्दलीय

जयप्रकाश बैस निर्दलीय

वार्ड नं 13

अंजू लिखन नेवारे कांग्रेस

सविता दिनेश नागमोते भाजपा विजयी

कविता बी आर आम्बाडारे

वार्ड नं 14

कुलदीप बंटी चौकसे कांग्रेस

मनीषा कोचर भाजपा विजयी

अविनाश मानु चौकसे निर्दलीय

संजय चौरसिया निर्दलीय

साधना गुप्ता निर्दलीय

मोनू केकरे निर्दलीय

वार्ड नं 15

संजय चौकसे कांग्रेस विजयी

शैल नीलम बंशपाल भाजपा

कांग्रेस 7

बीजेपी 6

निर्दलीय 2

शहडोल में रविंदर कौर छाबड़ा जीतीं

शहडोल। धनपुरी पालिका परिषद केवार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी की रविंदर कौर छाबड़ा 66 वोट से चुनाव जीतीं। वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के विजय यादव ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस के शोभाराम पटेल चुनाव जीत चुके हैं। वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी के प्रवीण बरौलिया ने बाजी मारी है। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के एसपी सिंह ने चुनाव जीतने उनकी पत्नि से चुनाव मैदान प्रति स्वीकृति सिंह वार्ड नंबर 6 से शशि विश्वकर्मा की पत्नी जो निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में थे वह चुनाव जीत चुके हैं ।वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय रूप से गुड्डू दहिया की पत्नी सरिता दहिया चुनाव जीते हैं। वार्ड नंबर 8 से बालकरण विश्वकर्मा कांग्रेस के चुनाव जीत चुके हैं। वार्ड नंबर 9 से अरविंद सिंह भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 10 से बसपा समर्थित प्रत्याशी कालीचरण वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी फूल कंवर चौधरी चुनाव जीत चुकी है ।वहीं वार्ड नंबर 12 से भोला पनिका निर्दलीय वार्ड नंबर 13 से नीतू कैलाश सोनकर निर्दलीय वार्ड नंबर 14 से अशोक भारती बीजेपी के प्रत्याशी विजई हो चुके है।

जबलपुर। नगर परिषद मझौली में 12 वार्डों में भाजपा, 2 में कांग्रेस और 1 में निर्दलीय आगे।

पाटन के 11 वार्डों में भाजपा, 3 में कांग्रेस और 2 में निर्दलीय आगे।

दमोह

दमोह जिले की नगर पंचायत पटेरा के परिणाम लगभग घोषित हो गए हैं। अधिकृत घोषणा होना शेष है अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पटेरा के 15 वार्डों मे भाजपा को 7, कांग्रेस को 6 एवं दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। इस प्रकार नगर पंचायत पटेरा में भी स्पष्ट रूप से किसी भी दल को जनादेश नहीं मिला। यहां भी खंडित जनादेश आम जनता ने दिया है।

सतना में मतगणना

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये घोषित कार्यक्रमानुसार दूसरे चरण के तहत सतना जिले में नगरीय निकाय नगर पालिका मैहर के 24 वार्ड पार्षद सहित नगर परिषद नागौद, रामपुर बघेलान, रामनगर, कोटर और अमरपाटन के 15-15 वार्ड पार्षदों के अभ्यर्थियों को प्राप्त ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना नगरीय निकाय मुख्यालयों में जारी।

चुरहट विधानसभा में एक बार फिर दिखा अजय सिंह राहुल का दबदबा

चुरहट नगर पंचायत में

भाजपा- 3,

कांग्रेस-11, व

निर्दलीय- 1, प्रत्याशी ने कड़ी जीत हासिल,

– वही विधासभा के रामपुर नैकिन में,

कांग्रेस- 8, व के

भाजपा- 7 प्रत्याशियो ने की जीत हासिल

सीधी नईदुनिया प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुरहट में एक बार फिर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। यहां कांग्रेस से 11, भाजपा 3 और एक निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है।

तो वही रामपुर नैकिन नगर पंचायत में कांग्रे स्कोर 8 और भाजपा को 7 सीटें मिली हैं। माना जा रहा है कि दोनों ही नगर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाएंगे।

दमोह में लगातार चल रही मतगणना

दमोह जिले की तीन नगरीय निकायों की 9: 00 बजे से प्रारंभ हुई मतगणना का प्रथम चरण लगभग पूरा हो चुका है।जिले की नगर पालिका परिषद हटा एवं नगर पंचायत तेंदूखेड़ा व पटेरा में मतगणना लगातार जारी है। अभी तक के प्रथम चरण के रुझान के अनुसार जहां नगर पालिका हटा एवं नगर पंचायत तेंदूखेड़ा में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं नगर पंचायत पटेरा में भाजपा आगे चल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस कृष्ण चैतन्य के मार्ग निर्देशन में चल रही मतगणना में जहां हटा में एसडीएम अभिषेक ठाकुर, तेंदूखेड़ा में एसडीएम अविनाश रावत एवं पटेरा में नायब तहसीलदार रोहित राजपूत के नेतृत्व में मतगणना का कार्य लगातार जारी है।

बालाघाट

लाघाट

बालाघाट नगरपालिका में वार्ड 30 से कांग्रेस आगे वार्ड 28 से भाजपा आगे

सिवनी : छपारा नगर परिषद के लिए डाक मतपत्र की गणना के नतीजे आए सामने। 42 डाक मतपत्रों में से एक डाक मतपत्र रिजेक्ट हुआ। छपारा के वार्ड क्रमांक 10 में कृष्ण कुमार साहू भाजपा आगे

बालाघाट नगरपालिका चुनाव…21 से 33 तक भाजपा आगे, 28 को छोड़कर

बैकुंठपुर नगर परिषद का आया परिणाम भाजपा को मिले 9 सीट

रीवा, नईदुनिया प्रतिनिधि। परिषद बैकुंठपुर का परिणाम भाजपा के पक्ष में आया है। यहां 15 वार्डों में 9 पर भाजपा के पार्षद जीत हासिल की है तो वही 4 पर कांग्रेश, एक मैं आप और एक निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। पार्षदों का परिणाम यह बता रहा है कि यहां भाजपा के अध्यक्ष बनेंगे। खास बात तो यह है कि नगर पंचायत बैकुंठपुर में आम आदमी पार्टी ने भी आमद दे दी है।

9 बीजेपी

4 कांग्रेस

1 आप

1 निर्दलीय

सिवनी : छपारा नगर परिषद के लिए डाक मतपत्र की गणना के नतीजे आए सामने। 42 डाक मतपत्रों में से एक डाक मतपत्र रिजेक्ट हुआ।

छपारा के वार्ड क्रमांक 10 से कृष्ण गोपाल साहू (भाजपा) आगे

वार्ड नं 5 से शशी नागेश (भाजपा) आगे

वार्ड नं 14 से अंकित ठाकुर (भाजपा) आगे

बालाघाट। वार्ड क्रमांक 25 से भाजपा प्रत्याशी व वार्ड क्रमांक 23 से कांग्रेस प्रत्याशी आगे।

शहडोल की नगर परिषद खांड के रुझान सामने आए।

कांग्रेस 5

भाजपा 3

निर्दलीय 6

कांग्रेस 5

भाजपा 3

निर्दलीय 6

लांजी में 7 वार्डो में बीजेपी

04 -काँग्रेस

01- आम आदमी

03- निर्दलीय

सिवनी : नगर परिषद छपारा में डाक मतपत्रों की गणना का कार्य जारी है। अधिकांश प्रत्याशी मतगणना स्थल के अंदर है। जबकि कुछ बाहर से ही रुझानों के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। केवलारी नगर परिषद में भी डाक मतपत्रों की गणना का कार्य शुरू हो गया है।

मानपुर वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के प्रत्याशी ओपी द्विवेदी विजयी

वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस के प्रत्याशी शारदा गौतम विजयी

सीधी- नगर पालिका परिणाम

वार्ड नं-19

बीजेपी -295

काँग्रेस – 286

: सीधी- नगर पालिका सीधी परिणाम

वार्ड नं-04

बीजेपी -48

काँग्रेस – 132

सीधी- नगर पालिका सीधी परिणाम

वार्ड नं-19

बीजेपी -117

काँग्रेस – 289

सीधी- नगर पालिका सीधी परिणाम

वार्ड नं-06

बीजेपी -67

काँग्रेस – 120

निर्दलीय-204

: सीधी- नगर पालिका परिणाम

वार्ड -03

बीजेपी -63

काँग्रेस – 209

वार्ड -05

कांग्रेस -184

बीजेपी-282

मानपुर (उमरिया) वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान प्रकाश पटेल विजयी

वार्ड नंबर 5 से भारतीय जनता पार्टी के डॉ राजेश मिश्रा विजयी

वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस के राहुल दुबेदी विजयी

बालाघाट नगर पालिका परिषद की मतगणना हुई शुरु वार्ड एक से कांग्रेस प्रत्याशी 546,बीजेपी 56,तीर 11,4 नोटा।

नगर परिषद लांजी (बालाघाट) परिणाम

01 संजय सत्यम बीजेपी

02 विभा तिवारी काँग्रेस

03 पूनम असटकर काँग्रेस

04 प्रेम लता खोबरागड़े निर्दलीय

05 कल्पना डोलस आम आदमी पार्टी

06 तेजेश्वरी निर्दलीय

07 रेखा ताराचंद कालबेले बीजेपी

08 शिखा गोस्वामी बीजेपी

09 किशोर रंटेकर बीजेपी

10 विजय गोस्वामी बीजेपी

11 सौरभ पसीने काँग्रेस

12 मुकेश रणदिवे काँग्रेस

13 संदीप रामटेकर निर्दलीय

14 दिनेश कछवाह बीजेपी

15 कस्तूर वाकड़े बीजेपी

शहडोल। शहडोल निकाय चुनाव मतगणना में निर्दलीय ने खोला खाता, धनपुरी वार्ड नं 11 के निर्दलीय प्रत्याशी फूल कुँवर चैरसिया 35 मतों से विजयी, वार्ड क्रमांक 11 फूल कुमार चौरसिया, भाजपा प्रत्यासी धीरू सिह को दी शिकस्त।

बालाघाट नगरपालिका के वार्ड क्रमांक एक कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना सोनी 400 वोटों से आगे।

सीधी- नगर पालिका परिणाम

वार्ड 01

बीजेपी 126

काँग्रेस 76

वार्ड 07

कांग्रेस -359

बीजेपी-262

शहडोल के धनपुरी नगर पालिका परिषद के लिए शुरू हो गई। मतगणना और मतगणना स्थल के सामने लगी समर्थकों की भीड़।

सीधी। संजय गांधी महाविद्यालय में नगर पालिका क्षेत्र के 24 वार्ड में मतगणना शुरू चल रही है। कुछ ही देर बाद से रुझान आना शुरू हो जाएगा।

शहडोल जिले के धनपुरी नगरपालिका परिषद में मतगणना के दौरान इस तरह का माहौल बना हुआ है। मतगणना स्थल के बाहर और अंदर इस तरह से समर्थक प्रत्याशी डटे हुए हैं।

जबलपुर के कटंगी, मझौली, पाटन और शहपुरा नगर परिषद, बालाघाट नगर पालिका, कटंगी व लांजी नगर परिषद के अलावा सिवनी की छपारा और केवलारी नगर परिषद की मतगणना ईवीएम से हो रही है।

सतना जिले की नगर पालिका परिषद मैहर, नगर परिषद नागौद, रामपुर बाघेलान, रामनगर, अमरपाटन व कोटर के अलावा रीवा की नगर परिषद गोविंदगढ़, गुढ़, सिरमौर, बैकुंठपुर, त्योंथर, मनगवां, सेमरिया, चाकघाट व डभौरा में मतगगणना हो रही है।

नगर परिषद मझौली जबलपुर में 15 वार्डों की गणना का काम पूरा हुआ। नौ सीटों पर भाजपा, चार पर कांग्रेस और दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय पाई।

नगर परिषद मझोली जबलपुर में 15 वार्डों की गणना का काम पूरा हुआ। 9 सीटों पर भाजपा, चार पर कांग्रेस और दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय पाई।

बालाघाट। नगर पालिका परिषद बालाघाट के 33 वाडो के 93 मतदान केंद्रों मतदान की मतगणना की तैयारी हुई पूरी कुछ देर में शुरु होगी मतगणना।

मतपत्रों के बाद गिने जाएंगे ईवीएम मशीन के वोट

जबलपुर। मतगणना की शुरूआत निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों से हुई। इसके कुछ देर बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के मतों की गणना प्रारंभ होगी।

चारों नगर परिषदों के निर्वाचन के लिए होने वाली मतगणना में नगर परिषद कटंगी, नगर परिषद पाटन एवं मझौली के 15-15 तथा नगर परिषद शहपुरा के 15 में से 14 वार्डों के पार्षदों के चुनाव के लिए डाले गये मतों की गणना की जावेगी। ज्ञात हो कि शहपुरा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-5 में निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नगर परिषद के 15 वार्डों से 47 उम्मीदवार, नगर परिषद पाटन के 15 वार्डों से 58 उम्मीदवार, नगर परिषद शहपुरा में 14 वार्डों से 40 उम्मीदवार तथा नगर परिषद मझौली के 15 वार्डों से 53 उम्मीदवार पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। चारों नगर परिषदों में मतदान 13 जुलाई को हुआ था।

चार निकायों में चल रही मतगणना, 60 पार्षदों की तस्वीर होगी साफ

जबलपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे और अंतिम चरण में शामिल, जिले के चार निकायों की मतगणना बुधवार को सुबह नौ बजे से शुरू हो गई। इसके लिए सुबह आठ बजे के पहले से ही मतगणना स्थलों पर गहमागहमी रही।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया। यहां से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को मतगणना कक्षों तक पहुंचाया गया। इसके बाद जिन निकायों में पोस्टल बैलेट पड़े वहां उनकी गणना का काम शुरू हुआ। इसी दौरान प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं को ईवीएम दिखाई गईं। इसके साथ ही मतगणना का काम शुरू हौ गया। दोपहर बाद तक जिले की सभी निकायों में तस्वीर साफ हो जाने की उम्मीद है।

यहां हो रही मतगणना

जिले की नगर परिषद शहपुरा-कटंगी-पाटन मझौली के मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू कराई जा रही है। नगर परिषद कटंगी में मतों की गणना सामुदायिक भवन कटंगी, नगर परिषद पाटन की शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय पाटन, मझौली की शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मझौली और नगर परिषद शहपुरा में मतों की गणना टाउन हाल शहपुरा में की जा रही है। सभी मतगणना स्थलों पर संबंधित आरओ- एआरओ सहित अनुविभागीय दंडाधिकारी नजरें जमाए हुए हैं।

मतगणना स्थलों के आस-पास जमघट

मतगणना स्थल के भीतर प्रवेश की अनुमति केवल प्रत्याशियों या उनके अभिकर्ताओं को है, जबकि उसे लेकर उत्साहित हजारों लोग हैं। लिहाजा जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे मतगणना स्थलों के आस-पास लोगों की भीड़ जमा होने लगी है।

पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती

इस चरण में शामिल सभी निकाय संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों वाले रहे। इसलिए प्रशासन और पुलिस की इन क्षेत्रों पर पैनी नजर है।

मतगणना स्थल के आस-पास कानून-व्यवस्था की स्थिति बरकरार रहे- इसलिए वहां पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

थोड़ी ही देर में शुरू होने वाली है कटंगी, मझौली, पाटन, शहपुरा में मतगणना, स्ट्रांग रूम का ताला खुला

पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। नगरीय निकाय चुनाव 2022 की मतगणना के दौरान आज बुधवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कटंगी, मझौली, पाटन, शहपुरा नगर परिषदों में हुए चुनाव के परिणामों की आज घोषणा की जानी है। नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के दूसरे और अंतिम चरण में शामिल जिले के चार नगरीय निकायों की मतगणना के लिए मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के इंतजाम के तहत एक हजार से ज्यादा जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। मतगणना की तैयारियां एक दिन पूर्व ही जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पूर्ण कर ली गई थी। चारों परिषदों की मतगणना शुरू होने से पहले बुधवार को कलेक्टर डाक्टर इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा समेत तमाम अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। नगर परिषद कटंगी में मतों की गणना सामुदायिक भवन कटंगी में होगी। इसी प्रकार नगर परिषद पाटन में शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय पाटन, नगर परिषद मझौली में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मझौली में तथा नगर परिषद शहपुरा में मतों की गणना टाउन हाल शहपुरा में की होगी। मतगणना की शुरुआत निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों से होगी। इसके कुछ देर बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के मतों की गणना प्रारंभ होगी।

मतगणना स्थलों तथा उसके आसपास एक हजार से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने मतगणना ड्यूटी में लगाए गए जवानों व अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मेंं किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए जवानों व अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे जा रहे हैं उनका कड़ाई से पालन किया जाए। मतगणना स्थलों पर अवांछित भीड़ को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। डायवर्सन, पार्किंग, यातायात व्यवस्था के लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रत्याशियों के विजय जुलूस और भी नजर रखेगी। मतगणना केंद्रों पर स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया।

सिवनी: मगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों, समर्थकों का जमावड़ा, जल्द शुरू होगी मतगणना

सिवनी। जिले के छपारा और केवलारी में नवगठित नगर परिषद में पहली बार किस पार्टी की ‘नगर सरकार’ बैठेगी यह तो मतगणना पूर्ण होने के बाद ही पता चल पाएगा। दोनों परिषद में 15 -15 पार्षद पद चुनने 13 जुलाई को मतदान कराया गया था। छपारा में 90 और केवलारी में 54 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नतीजों का करीब समय आ चुका है ऐसे में पार्षद प्रत्याशियों की बेचैनी और बढ़ गई है।

नगर परिषद छपारा की मतगणना उत्कृष्ट विद्यालय छपारा तथा नगर परिषद केवलारी की मतगणना डाइट परिसर स्थित आदिवासी छात्रावास केवलारी में कराई जा रही है। बुधवार सुबह से ही मतगणना स्थल पर मतगणना में लगे अधिकारी कर्मचारियों, पार्षद प्रत्याशियों, समर्थकों व चुनाव अभिकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मतगणना के विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

शांतिपूर्ण मतगणना को लेकर दोनों स्थानों पर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दोनों जगह मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि परिणाम आने के बाद किसी तरह के विवाद की स्थिति प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच उत्पन्न न होने पाए।

अनुमान लगाया जा रहा है कि, छपारा व केवलारी में पहले राउण्ड की गणना में ही कई वार्ड के परिणाम सामने आ जाएंगे। छपारा में ऐसे 5 वार्ड हैं, जहां के परिणाम पहले राउण्ड की गणना के बाद ही घोषित हो जाएंगे, जबकि 10 वार्ड के परिणाम दूसरे राउण्ड की गणना के बाद घोषित होंगे। इसी तरह केवलरी में भी पहले व दूसरे राउण्ड की गणना में ही सभी वार्डों के परिणाम घोषित हो जाएंगे। दोनों स्थानों पर सुबह 9 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है।

केवलारी में हुआ था रिकार्ड मतदान :

पहली बार नगर सरकार बनाने केवलारी में रिकार्ड 88.37 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि छपारा में 80.41 प्रतिशत मतदान किया गया था। मतगणना के लिए 15-15 टेबल लगाई गई हैं। एएसपी श्याम मरावी ने बताया कि दोनों मतगणना स्थल पर कई थानों के बल को तैनात किया गया है। छपारा, धूमा, लखनादौन व आदेगांव थाना प्रभारी, स्टाफ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

शहडोल : चार नगरीय निकायों के 73 पार्षदों के लिए मैदान में उतरे 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा

शहडोल। जिले के चार नगरीय निकाय धनपुरी व्यौहारी खाड और बकहों में मतगणना के लिए अधिकारी कर्मचारी एवं सुरक्षा बल मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं। प्रत्याशी एवं उनके एजेंट भी मतगणना स्थल पर घुसने लगे हैं।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना वैद्य एवं उनके सहयोगी अधिकारी मतगणना स्थल की व्यवस्था का निरीक्षण के लिए निकल पड़े हैं।कलेक्टर रिटर्निंग आफीसरो को निर्देशित किया कि मतगणना के सभी व्यवस्थाएं चाक एवं चौबंद हो, मतगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देशित किया कि मतगणना कार्य समय पर प्रारंभ हो जाए तथा मतगणना परिणाम प्रमाण पत्र समय पर वितरित कर दिए जाएं। इस दौरान कलेक्टर ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी रिटर्निंग आफिसरो से प्राप्त की। मालूम हो कि चारों निकायों में 73 पार्षदों के लिए 13 जुलाई को मतदान हुआ है जिसकी मतगणना आज हो रही है 412 प्रत्याशी मैदान में थे जिनके भाग का फैसला सुबह 9.00 बजे के बाद सामने आने लग जाएगा। मतगणना स्थलों पर धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी है अलीगढ़ की तैयारी भी अधिकारी कर्मचारी लग गए हैं

उमरिया की नवगठित मानपुर नगर परिषद, कटनी की बरही नगर परिषद और शहडोल के नगरीय निकाय धनपुरी, ब्यौहारी, खांड और बकहो में मतगणना होगी।

बुंदेलखंड के दमोह जिले की नगर पालिका परिषद और तेंदूखेड़ा व पटेरा नगर पंचायत के अलावा पन्ना जिले की गुनौर नगर परिषद, पवई और अमानगंज के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी होगा।

उमरिया मानपुर में मतगणना के लिए पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी

नवगठित पंचायत के पार्षदों के भाग्य का फैंसला आएगा 9 बजे से

उमरिया मानपुर। नवगठित नगर परिषद मानपुर के पार्षदों के भाग्य का फैंसला आज होगा। जिला रिटर्निग आफीसर संजीव श्रीवास्तव ने नईदुनिया को बताया कि स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मे प्रात: 9 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि शहर के 15 वार्डो के पार्षद पद हेतु मतदान गत 13 जुलाई को हुआ था। जिसकी गणना 17 जुलाई को की जानी थी परंतु राष्ट्रपति चुनाव के कारण इसे बढ़ा कर 20 जुलाई कर दिया गया था।

बढ़ी हुई हैं धड़कने

काउंटिंग का समय नजदीक आने से उम्मीदवारों की धड़कने तेज हो गई हैं। ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनने के बाद यहां पहली बार चुनाव हुआ है। जिसके कारण शुरूआत से ही इसे लेकर खासा उत्साह देखा गया। पार्षद बनने के लिये मैदान मे उतरे उम्मीदवारों ने भी अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी। आज उसी मेहनत और लोकप्रियता का परिणाम आने वाला है। जानकारों के मुताबिक करीब 10.30 बजे शहर के सभी वार्डो का रूझान सामने आ जायेगा। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद नतीजों की घोषणा की जायेगी। जिसके उपरांत विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे।

83.5 प्रतिशत मतदान हुआ

नगर परिषद मानपुर का गठन मानपुर, गोवर्दे, सिगुड़ी और सेमरा सहित कुल 4 ग्राम पंचायतों को मिला कर किया गया है। जिसमे कुल 14 हजार 970 मतदाता हैं। यहां पुरूष मतदाताओं की तादाद 7612 तथा महिला वोटर की संख्या 7358 बताई गई है। नगर परिषद मे महिला-पुरूष का लिंगानुपात 966.63 है। स्थानीय परिषद हेतु हुए मतदान मे लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था, इस दौरान करीब 83.5 प्रतिशत लोगों अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

15 टेबलों पर होगी काउंटिंग

नगर मे होने वाली मतगणना के लिये प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के 15 वार्डो के लिये 22 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। इस लिहाज से 22 ईवीएम मे पड़े मतों की गणना की जायेगी।

ऐसे होगी गणना

उप निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ पटेल ने बताया कि शहर के 7 वार्डो मे 2-2 बूथ, जबकि 8 मे एक-एक बूथ मे मतदान हुआ है। 15 वार्डो की मतगणना 15 टेबुलों पर होगी। एक मशीन की गिनती होने के बाद उसी वार्ड की दूसरी ईवीएम लाई जायेगी।

सीधी नगर पंचायत व नपा के नतीजे भी आज आएंगे

सीधी। सीधी जिले के तीन नगर पंचायत, एक नगर पालिका का चुनाव परिणाम बुधवार को आना है। इसके लिए तैयारियां प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। वही भाजपा कांग्रेस के साथ सभी दल के नेता अपने जीत हार का आकलन करते देखे जा रहे हैं। इन चारों निकाय में 340 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज होना है। यहां 73785 मतदाताओं ने मतदान किया है।

मझौली में 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भी कई वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी हैं। चुरहट नगर पंचायत में 64 उम्मीदवार मैदान में रहे हैं। रामपुर नैकिन नगर परिषद के लिए 59 प्रत्याशी मैदान में लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पति व पत्नी को लेकर बनी हुई है।

Posted By: Jitendra Richhariya

NaiDunia Local

NaiDunia Local

  • # Election Result 2022
  • # Katni Nagar Nigam Chunav Result 2022
  • # Katni Municipal Election Result 2022
  • # MP Municipal Election 2022 Results Date
  • # MP Nagar Nigam Election 2022 Result
  • # MP Local Body Election 2022 Results
  • # कटनी महापौर चुनाव परिणाम
  • # कटनी नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2022
  • # कटनी महापौर चुनाव परिणाम 2022
  • # Madhya Pradesh Urban Body Election 2022
  • # Madhya Pradesh urban body polls
  • # MP Civic Bodies Elections
  • # MP local body election 2022
  • # Madhya Pradesh Municipal Polls
  • # Mp municipal Election 2022
  • # Satna M