Select Page

Lok Sabha Election 2024: सारंगपुर विधान सभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट हुई अपडेट, दो हजार 303 नए नाम जोड़े, 908 के नाम काटे

Lok Sabha Election 2024: सारंगपुर विधान सभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट हुई अपडेट, दो हजार 303 नए नाम जोड़े, 908 के नाम काटे

चुनाव के मद्देनजर रूटचार्ट बनाए गए। कम्युनिकेशन दल सहित सेक्टर अधिकारी, बसों की जानकारी, टीमों की संख्या आदि की जानकारी जिले में भेजी जाएगी। मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए नाम, पते सहित धुंधली फोटो को भी अपडेट किया गया है।

By Paras Pandey

Publish Date:

Fri, 09 Feb 2024 06: 05 PM (IST)

Updated Date:

Fri, 09 Feb 2024 07: 54 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: सारंगपुर विधान सभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट हुई अपडेट, दो हजार 303 नए नाम जोड़े, 908 के नाम काटे

6 मतदान केंद्र क्रमांक 96 जनपद पंचायत कार्यालय सारंगपुर पर उपस्थित होकर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।

सारंगपुर, (नवदुनिया न्यूज)। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। गुरुवार को विधानसभा के 245 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। बीएलओ ने केंद्रों पर सूची का वाचन भी किया। नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव के समय 2 लाख 6 हजार 117 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 2 लाख 7 हजार 574 हो गए हैं।

3 महीने में 18 प्लस वाले 2303 मतदाताओं के नाम जुड़े, उनके सामने 908 लोगों के नाम कम हुए। आंकड़ों में सिर्फ 1457 मतदाताओं का अंतर बढ़ा है।

चुनाव के मद्देनजर रूटचार्ट बनाए गए। कम्युनिकेशन दल सहित सेक्टर अधिकारी, बसों की जानकारी, टीमों की संख्या आदि की जानकारी जिले में भेजी जाएगी। मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए नाम, पते सहित धुंधली फोटो को भी अपडेट किया गया है।

इसे लेकर करीब 1529 मतदाताओं की जानकारी संशोधित कर सूची अपडेट की गई है। नवीन मतदाता सूची के आधार पर चुनाव होंगे।

मतदाता सूची में कई मतदाताओं के फोटो धुंधले थे, जिसके कारण उनकी पहचान सूची के आधार पर नहीं हो पा रही थी। ऐसे में चुनाव से पूर्व उन्हें भी अपडेट करने के निर्देश मिले थे। नवीन मतदाताओं के ईपीक नंबर जारी हो गए है। उनके कार्ड सीधे उनके निवास पर बाय पोस्ट भेजे जाएंगे।

निर्वाचन शाखा प्रभारी आशीष कुंभकार ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के कार्यक्रम दिनांक 6 जनवरी से 22 जनवरी तक विशेष अभियान के तहत 2303 नए मतदाताओं के नाम जोडे गए जिसका अंतिम प्रकाशन एसडीम महोदय संजय उपाध्याय द्वारा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय सारंगपुर में अपने कार्यालय में किया गया। इसके साथ ही सभी बीएलओ द्वारा अपने अपने मतदान केंद्र पर मतदाता सूची कर प्रकाशन किया गया। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया है।

साथ ही सूची चस्पा की गई है। नवीन सूची में सारी जानकारी अपडेट की गई है, ऐसे में नामों के दोहरीकरण की समस्या भी खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति का नाम अभी भी मतदाता सूची से छूटा है।

तो वह भी अपना नाम जोडने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर निर्वाचन कार्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे हैं जिसमें आशीष कुंभकार, नवीन सोलंकी, गोविंद शिवाय, आशीष पांडे आदि शामिल थे।

निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगपुर विधानसभा में मतदाताओं को जानकारी

पुरुष मतदाता-105690

महिला मतदाता-101883

अन्य मतदाता-01

कुल मतदाता-207574

जोड़े गए मतदाता-2303

काटे गए नाम-908

संशोधित नाम-1529

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के कार्यक्रम दिनांक 6 जनवरी से 22 जनवरी तक विशेष अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोडे गए जिसका अंतिम प्रकाशन निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय सारंगपुर में किया गया है। अब सारंगपुर में कुल 207574 मतदाताओं की संख्या हो चुकी है।