Select Page

MP Lok Sabha Chunav 2024: विध्य-महाकोशल के एसटी-ओबीसी नेताओं ने अन्य सीटों पर डाला डेरा

MP Lok Sabha Chunav 2024: विध्य-महाकोशल के एसटी-ओबीसी नेताओं ने अन्य सीटों पर डाला डेरा

ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा और विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों ग्वालियर-चंबल अंचल में डटे।

By Prashant Pandey

Publish Date:

Sat, 04 May 2024 06: 51: 56 PM (IST)

Updated Date:

Sat, 04 May 2024 06: 59: 33 PM (IST)

MP Lok Sabha Chunav 2024: विध्य-महाकोशल के एसटी-ओबीसी नेताओं ने अन्य सीटों पर डाला डेरा

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024

HighLights

  1. आखिरी दिनों में नेताओं ने अपने-अपने प्रभाव वाली सीटों पर डेरा डाल रखा है।
  2. इसके बाद वे मालवांचल जाएंगे जहां चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है।
  3. यह नेता अधिक से अधिक से मतदान की भी अपील कर रहे हैं।

MP Lok Sabha Chunav 2024: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पहले और दूसरे चरण में शामिल विंध्य और महाकोशल की सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद अब इस अंचल के आदिवासी और ओबीसी नेताओं को तीसरे चरण की सीटों पर लगाया गया है। इनमें ग्वालियर-चंबल और मध्य भारत की नौ सीटें शामिल हैं, जहां सात मई को मतदान होना है। रविवार ( पांच मई) को प्रचार बंद हो जाएगा।

इस कारण आखिरी दिनों में इन नेताओं ने अपने-अपने प्रभाव वाली सीटों पर डेरा डाल रखा है। इसके बाद वे मालवांचल जाएंगे जहां चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। यह नेता अधिक-अधिक से मतदान की भी अपील कर रहे हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल खासकर भिंड में ओबीसी के बड़े नेता रहे रामनिवास रावत के भाजपा में जाने के बाद पार्टी ने सतना से दो बार के विधायक और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा को इस अंचल में भेजा है। वह सतना लोकसभा सीट से प्रत्याशी थे। ओबीसी बहुल क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस की न्याय गारंटी की बात कर रहे हैं तो भाजपा पर ओबीसी हितों का ध्यान नहीं रखने का आरोप लगा रहे हैं।

naidunia_image

इसी तरह से डिंडोरी से विधायक व मंडला से लोकसभा प्रत्याशी रहे ओमकार सिंह मरकाम को पार्टी ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्रचार के लिए लगाया है। वह हाल ही में राजगढ़ भी गए थे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। शहडोल सीट से प्रत्याशी रहे विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को श्योपुर में प्रचार में जुटे हैं। यहां सहरिया आदिवासियों की संख्या अधिक है।

पार्टी ने आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम को भी बैतूल से चुनाव लड़ाया है। यहां सात मई को मतदान है, इस कारण वह खुद अपने प्रचार में लगे हैँ। इसके बाद चौथे चरण की आठ सीटों खासतौर पर आदिवासी बहुल विधानसभा क्षेत्रों में उनके भी दौरे होंगे। हालांकि, प्रदेश दौरे पर आने वाले पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी ओबीसी, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014