Select Page

MP Lok Sabha Chunav News LIVE: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए थमा प्रचार, वोटिंग 7 मई को

MP Lok Sabha Chunav News LIVE: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए थमा प्रचार, वोटिंग 7 मई को

LIVE BLOG

Updated:

Sun, 05 May 2024 07: 01: 32 PM (IST)

Published:

Sat, 04 May 2024 09: 55: 32 PM (IST)

MP Lok Sabha Chunav News LIVE: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए थमा प्रचार, वोटिंग 7 मई को
MP Lok Sabha Chunav News LIVE: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 लाइव अपडेट

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 LIVE: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सागर, गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और बैतूल में सात मई को मतदान होगा। पिछले दो चरणों में मतदान का प्रतिशत कम रहने पर इस बार चुनाव आयोग मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित कर रहा है। इनके साथ प्रत्याशी भी मतदाताओं से मतदान करने जाने की अपील कर रहे हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में चौथे चरण में 13 मई को आठ सीटों पर मतदान होगा।

MP 3rd Phase Lok Sabha Chunav News LIVE Updates

5 May 2024

5 May 20247 : 01 : 32 PM

MP Lok Sabha Chunav: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

MP Lok Sabha Chunav: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक के बाद एक तगड़ा झटका लग रहा है। अब तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा के दौरान राहतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शपथ ली। निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा दो बार के विधायक महेश राय को पराजित किया था। सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों में यही एक मात्र सीट कांग्रेस के पास थी।

5 May 20247 : 00 : 06 PM

Rahul Gandhi in MP: राहुल गांधी सोमवार को आलीराजपुर और खरगोन में करेंगे सभा

Rahul Gandhi in MP: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को आलीराजपुर जिले के जोबट में दोपहर 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी इंदौर से हेलीकाप्टर से दोपहर 12.25 बजे जोबट के निकट ग्राम रणबयड़ा में बनाए गए हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार के माध्यम से झाबुआ मार्ग पर सभास्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1.30 बजे यहां से से खरगोन के लिए रवाना होंगे।

4 May 202410 : 02 : 43 PM

MP Lok Sabha Election: रविवार शाम छह बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार

MP Lok Sabha Election: लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश के जिन नौ लोकसभा क्षेत्रों में सात मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होना है, वहां पांच मई की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। राजन ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के निर्धारित समय के 48 घंटे पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रविधान है।

4 May 202410 : 01 : 53 PM

MP Lok Sabha Voter Slip: मतदाता पर्ची नहीं मिली हो तो केंद्र की बीएलओ के पास जाएं

MP Lok Sabha Voter Slip: यदि किसी मतदाता को वोटर पर्ची नहीं मिली है, तो वह अपना वोटर आइडी कार्ड लेकर अपने मतदान केंद्र के बीएलओ के पास जाएं। वहां बने मतदाता सहायता केंद्र में वोटर आइडी दिखाएं, यहां बीएलओ आपकी मतदाता पर्ची दे देंगे।

4 May 20249 : 58 : 39 PM

MP Lok Sabha Election: मतदाता पर्ची में है ये जानकारी

MP Lok Sabha Election: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि अगले दोनों चरणों के मतदान वाले लोकसभा क्षेत्रों के सभी मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची वितरित की जा रही है। इस पर्ची से मतदाता अपने मतदान केंद्र का नाम, पता, क्रमांक, लोकेशन, राज्य और जिले का वोटर हेल्पलाइन नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

4 May 20249 : 57 : 32 PM

MP Lok Sabha Chunav: नौ संसदीय क्षेत्रों में एक करोड़ 68 लाख से अधिक मतदाता पर्ची वितरित

MP Lok Sabha Chunav: मध्य प्रदेश के नौ लोकसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है, मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरित की जा चुकी हैं। इस मतदाता पर्ची में क्यूआर कोड भी है। मतदान के तृतीय चरण में मुरैना, भिंड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (अजजा) संसदीय क्षेत्र में कुल एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता हैं। इनमें से एक करोड़ 68 लाख 31 हजार 603 मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची वितरित की जा चुकी हैं।