Select Page

MP News: कांग्रेस नेता और जबलपुर नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह सहित 50 से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जिस दिन भगवान राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में जाने का प्रस्ताव ठुकराया उस दिन से आहत हुआ।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date:

Wed, 07 Feb 2024 12: 58 PM (IST)

Updated Date:

Wed, 07 Feb 2024 07: 47 PM (IST)

MP News: कांग्रेस नेता और जबलपुर नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह सहित 50 से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। कांग्रेस के जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवी बुधवार को भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में बहादुुर सिंह के अलावा डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू जितेन्द्र ब्यौहार, डिंडोरी के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रभारी सहित कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जिस दिन भगवान राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में जाने का प्रस्ताव ठुकराया उस दिन से आहत हुआ। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि विकास की नीतियों और डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर जबलपुर को महानगर के तौर पर विकसित करूंगा।

naidunia_image

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का परिवार बड़ा हो रहा है और पार्टी में शामिल होने के लिए वेटिंग चल रही है। आज जिन्होंने पार्टी की सदस्यता ली वह कांग्रेस से परेशान हो चुके थे, क्योंकि कांग्रेस में परिवार आगे बढ़ता है और भाजपा में सामूहिक नेतृत्व के कारण मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलता है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन में शामिल होकर अपने-अपने क्षेत्रों का विकास करना चाहते हैं। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी में सभी को सम्मान के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

naidunia_image

LIVE : भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता कार्यक्रम।https://t.co/zQC4Un39Xl

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) February 7, 2024

महाकोशल कांग्रेस मुक्त हो रहा- विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि महाकोशल कांग्रेस मुक्त हो रहा है और अब कांग्रेस के मन में भी मोदी हैं। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में जबलपुर से लेकर डिंडोरी तक के नेताओं ने पार्टी का दामन थामा हैं। मैं सभी का पार्टी में स्वागत कर आश्वासन देता हूं कि सभी को पार्टी में सम्मान के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। ताकि महाकौशल का विकास तेज रफ्तार से हो सके। शर्मा ने कहा कि इस बार मिलकर प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेंगे और सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत प्राप्त कर देश भर में इतिहास बनाकर प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाएंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का