Select Page

मध्य प्रदेश में राज्य सभा चुनाव : एपी सिंह की जगह संजय गुना बनाए गए रिटर्निंग आफिसर, कांग्रेस नेता ने लिखा था पत्र

मध्य प्रदेश में राज्य सभा चुनाव : एपी सिंह की जगह संजय गुना बनाए गए रिटर्निंग आफिसर, कांग्रेस  नेता ने लिखा था पत्र

Rajya Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश पांच स्थान हो रहे हैं रिक्त, दलीय स्थिति के अनुसार चार भाजपा और एक स्थान कांग्रेस को मिलना तय।

By Prashant Pandey

Publish Date:

Wed, 07 Feb 2024 06: 30 PM (IST)

Updated Date:

Thu, 08 Feb 2024 07: 57 PM (IST)

मध्य प्रदेश में राज्य सभा चुनाव : एपी सिंह की जगह संजय गुना बनाए गए रिटर्निंग आफिसर, कांग्रेस  नेता ने लिखा था पत्र

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 2024

HighLights

  1. आवश्यकता पड़ने पर 27 फरवरी को कराया जाएगा मतदान, पांच बजे से होगी मतगणना।
  2. मध्य प्रदेश से राज्य सभा के पांच स्थान दो अप्रैल को रिक्त हो रहे हैं।
  3. दलीय स्थिति के अनुसार चार भाजपा तो एक स्थान कांग्रेस को मिलना तय है।

Rajya Sabha Election 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश से रिक्त हो रहे राज्य सभा के पांच स्थानों के लिए चुनाव प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई। अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन जमा होने लगेंगे। 15 फरवरी तक नामांकन लिए जाएंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के स्थान पर इस बार श्रम आयुक्त संजय गुप्ता राज्यसभा चुनाव कराएंगे। निर्वाचन आयोग ने गुप्ता को रिटर्निंग आफिसर बनाया है। दरअसल, सिंह 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने एक वर्ष की सेवावृद्धि दी गई है, जिसकी अवधि 31 मार्च 2024 को पूरी हो रही है।

राज्यसभा के पांच स्थान दो अप्रैल को रिक्त हो रहे हैं, जिसके लिए 27 फरवरी को चुनाव कराया जाना है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हेमंत कटारे ने स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव के लिए सेवावृद्धि प्राप्त अधिकारी के स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को रिटर्निंग आफिसर बनाने का अनुरोध निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर किया था।

16 फरवरी को होगी नामांकन की जांच

16 तारीख को इनकी जांच होगी और 20 फरवरी दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर 27 फरवरी को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। दलीय स्थिति के अनुसार चार भाजपा तो एक स्थान कांग्रेस को मिलना तय है।

naidunia_image

मध्य प्रदेश से राज्य सभा के पांच स्थान दो अप्रैल को रिक्त हो रहे हैं। इनमें से चार सदस्य भाजपा और एक कांग्रेस के हैं। इनका कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व चुनाव कराया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया गुरुवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ हो जाएगी।

नामांकन पत्र विधानसभा स्थित समिति कक्ष में लिए जाएंगे। यहीं मतदान भी कराया जाएगा, जिसकी संभावना कम है क्योंकि 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सदस्य भाजपा के हैं। इसके अनुसार पार्टी चार सदस्य प्रथम प्राथमिकता में सीधे निर्वाचित हो जाएंगे। यही स्थिति कांग्रेस की है। पार्टी के विधानसभा में 66 सदस्य हैं यानी एक सदस्य आसानी से जिताया जा सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014