Select Page

MP Lok Sabha Phase 2nd Election Voting LIVE: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में एमपी की 6 सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

MP Lok Sabha Phase 2nd Election Voting LIVE: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में एमपी की 6 सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

LIVE BLOG

Updated:

Fri, 26 Apr 2024 12: 54 AM (IST)

Published:

Fri, 26 Apr 2024 12: 02 AM (IST)

MP Lok Sabha Phase 2nd Election Voting LIVE: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में एमपी की 6 सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
MP Lok Sabha Election Voting LIVE: दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की खजुराहो, सतना, दमोह, रीवा, होशंगाबाद, टीकमगढ़, बैतूल लोकसभा सीटों पर वोटिंग।

MP Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इस चरण में होशंगाबाद, रीवा, सतना, खजुराहो, दमोह और टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान होगा। 6 सीटों पर 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां एक करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता अपना सांसद चुनने के लिए वोट करेंगे। पहले चरण में हुए कम मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग का फोकस दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर है।

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2nd Phase Voting LIVE

26 April 2024

12 : 07 : 58 AM

MP Lok Sabha Election LIVE Voting: होशंगाबाद, रीवा, दमोह और टीकमगढ़ में सीधा मुकाबला

MP Lok Sabha Election LIVE Voting: मध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि, रीवा सीट जातीय समीकरणों में उलझी है। विंध्य की रीवा सीट पर कुछ हद तक बसपा का प्रभाव भी दिखाई पड़ रहा है। एससी के लिए सुरक्षित टीकमगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार खटीक आठवीं बार लोकसभा में पहुंचने के लिए संघर्ष में जुटे हैं। दमोह में भाजपा-कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी जातिवाद के सहारे मैदान में हैं।

12 : 07 : 33 AM

MP 2nd Phase Chunav LIVE Voting: एमपी में दूसरे चरण की हाई प्रोफाइल सीटों का हाल

MP 2nd Phase Chunav LIVE Voting: मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट सतना में चार बार से सांसद रहे गणेश सिंह त्रिकोणीय संघर्ष में फंस गए हैं। वहीं, कांग्रेस द्वारा आइएनडीआइ गठबंधन को दी गई देश की चर्चित सीट खजुराहो से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त होने के बाद चुनाव मात्र औपचारिकता रह गया है। कांग्रेस- सपा के मैदान से गायब होने के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के सामने अधिक से अधिक मतदान करवाने की चुनौती है।