Select Page

Jabalpur News : गोल बाजार के पास अनियंत्रित होकर नाले में घुसा पुलिस वाहन

Jabalpur News : सड़क पर हुए हादसे के कारण काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। घटना के बाद बस चालक पुलिस जवान मौके से भाग निकला।

Publish Date:

Sun, 22 Oct 2023 12: 57 PM (IST)

Updated Date:

Sun, 22 Oct 2023 12: 57 PM (IST)

Jabalpur News : गोल बाजार के पास अनियंत्रित होकर नाले में घुसा पुलिस वाहन

पुलिस लाइंस में पदस्थ ड्राइवर गोल बाजार से ले जा रहा था।

HighLights

  1. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस दौरान अफरा तफरी मच गई।
  2. चालक उसे काबू कर पाता इसके पूर्व बस सड़क पर लहराने लगी।
  3. यह देखकर सड़क पर भगदड़ की स्थिति मच गई।

Jabalpur News : जबलपुर,नईदुनिया प्रतिनिधि। गोल बाजार के पास शनिवार रात एक पुलिस वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस दौरान अफरा तफरी मच गई।

पुलिस लाइंस में पदस्थ ड्राइवर से बस अनियंत्रित हो गई

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइंस में पदस्थ ड्राइवर द्वारा पुलिस बस को गोल बाजार के पास से ले जाया जा रहा था। तभी बस अनियंत्रित हो गई।

चालक काबू कर पाता इसके पूर्व बस सड़क पर लहराने लगी

चालक उसे काबू कर पाता इसके पूर्व बस सड़क पर लहराने लगी। यह देखकर सड़क पर भगदड़ की स्थिति मच गई। चालक बस पर काबू कर पता है इसके पूर्व बस नाले में जा घुसी।

चालक पुलिस जवान मौके से भाग निकला

घटना के बाद बस चालक पुलिस जवान मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही लॉर्ड गंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। सड़क पर हुए हादसे के कारण काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।