Select Page

Dhar Crime News: धार जिले के भोपावर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद, फायरिंग और आगजनी

Dhar Crime News: धार जिले के भोपावर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद, फायरिंग और आगजनी

Dhar Crime News: दो पहिया वाहन को फूंका, हुई फायरिंग, जांच में जुटी सरदारपुर पुलिस।

Publish Date:

Sun, 19 Nov 2023 12: 23 PM (IST)

Updated Date:

Sun, 19 Nov 2023 02: 53 PM (IST)

Dhar Crime News: धार जिले के भोपावर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद, फायरिंग और आगजनी

दो पहिया वाहन में लगाई आग, चार पहिया वाहन में की तोड़फोड़।

HighLights

  1. अज्ञात लोगों द्वारा बंदूक से फायरिंग की गई।
  2. एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ हैं।
  3. चार पहिया वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी।

Dhar Crime News: राजगढ़। धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम भोपावर में शनिवार व रविवार की दरमियान रात में ग्राम भोपावर में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि फायरिंग और आगजनी की घटना भी हुई। विवाद में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया हैं।

वहीं एक दो पहिया वाहन को आग लगा दी और एक चार पहिया वाहन में भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। विवाद की सूचना पर तुरंत ही सरदारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को शांत करवाया गया।

वहीं घायल को धार जिले के राजगढ़ के निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां से गंभीर घायल को इंदौर रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भोपावर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ हैं।

इस दौरान अज्ञात लोगों द्वारा बंदूक से फायरिंग भी की गई। इसी के साथ में दो पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया और चार पहिया वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद से ग्राम में सन्नाटा पसर गया है।

मामले को लेकर रविवार दोपहर तक पुलिस थाने पर कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था। इस संबंध में सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि मामले को लेकर जांच चल रही हैं। जल्द ही प्रकरण दर्ज किया जाएगा।