Select Page

MPPSC Exam: 15 वनसेवा पदों के लिए मुख्य परीक्षा 10 दिसंबर को, 25 नवंबर बाद तय होंगे केंद्र

MPPSC Exam: राज्यसेवा परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनके पास विज्ञान व तकनीकी संकाय की डिग्री होती है, वे राज्यसेवा के साथ वनसेवा में भी शामिल होते है।

Publish Date:

Sat, 18 Nov 2023 10: 54 AM (IST)

Updated Date:

Sat, 18 Nov 2023 01: 51 PM (IST)

MPPSC Exam: 15 वनसेवा पदों के लिए मुख्य परीक्षा 10 दिसंबर को, 25 नवंबर बाद तय होंगे केंद्र

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अगले महीने राज्य वनसेवा की मुख्य परीक्षा रखी है।
  2. प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए जाएंगे।
  3. परीक्षा के माध्यम से पंद्रह पदों पर भर्तियां की जाएगी।

MPPSC Exam: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अगले महीने राज्य वनसेवा (2022) की मुख्य परीक्षा रखी है। दस दिसंबर को पेपर करवाया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्र तय होना बाकी है। यह काम अगले सात दिनों में पूरा किया जाएगा। फिर प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, 25 नवंबर तक परीक्षा केंद्र बनाएंगे। परीक्षा के माध्यम से पंद्रह पदों पर भर्तियां की जाएगी।

दरअसल राज्य वनसेवा परीक्षा-2022 में महज 15 पद घोषित किए गए थे। ये सभी पद परियोजना क्षेत्रपाल के रखे है। हैं, जबकि दोनों उच्च श्रेणी यानी सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल (रेंजर) का एक भी पद घोषित नहीं किया था। परीक्षा को लेकर आयोग ने दिसंबर 2022 में विज्ञापन जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा मई में करवाई गई। रिजल्ट कई हफ्तों तक आयोग ने रोककर रखा, क्योंकि अधिकारियों को लगा कि विभाग पद बढ़ा सकता है। पर जवाब नहीं मिलने के बाद आयोग ने रिजल्ट जारी किया, जिसमें चयनित अभ्यर्थी अब दस दिसंबर को होने वाली वनसेवा मुख्य परीक्षा दे सकेंगे। मगर इन्हें एक ही पद पर नियुक्तियां मिलेगी।

कई अभ्यर्थी प्रभावित

राज्यसेवा परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनके पास विज्ञान व तकनीकी संकाय की डिग्री होती है, वे राज्यसेवा के साथ वनसेवा में भी शामिल होते है। दोनों परीक्षाएं साथ ही आयोजित होती है, लेकिन इस बार अलग-अलग परीक्षा रखी घई। इसके चलते 50 हजार से ज्यादा ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने वनसेवा का विकल्प भी चुना था। परिणाम जारी होने का ये सभी इंतजार कर रहे हैं।

2023 की परीक्षा 17 दिसंबर को

राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की तारीख भी घोषित हो चुकी है। 17 दिसंबर को प्रदेशभर में परीक्षा होगी। राज्य सेवा के माध्यम से विभिन्न विभागों में 229 पद भरें जाएंगे। जबकि वन सेवा से सहायक वन सरंक्षक और वन क्षेत्रपाल के पदों पर भर्तियां होगी। अगले कुछ दिनों में परीक्षा केंद्र तय होने के बाद रोलनंबर जारी होंगे।