Select Page

Jabalpur weather : चक्रवात के असर से छाए हल्के बादल, बढ़ेगा ठंड का असर

Jabalpur weather : चक्रवात के असर से छाए हल्के बादल, बढ़ेगा ठंड का असर

Jabalpur weather : मौसम साफ होते ही पहाड़ों से आने वाली उत्तरी बर्फीली हवा सिहराने लगेंगी।

Publish Date:

Tue, 14 Nov 2023 01: 55 PM (IST)

Updated Date:

Tue, 14 Nov 2023 01: 55 PM (IST)

Jabalpur weather : चक्रवात के असर से छाए हल्के बादल, बढ़ेगा ठंड का असर

HighLights

  1. अगले दो-तीन बाद ठंड का असर भी बढ़ने लगेगा।
  2. उत्तरी हवा के फेर में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
  3. न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री तक नीचे आ गया।

Jabalpur weather : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग पर सक्रिय चक्रवात के असर से मौसम की रंगत बदली रही। तीन से चार किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा से वातावरण में ठंडक और सर्दी का अहसास बढ़ गया। उत्तरी हवा के फेर में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान जहां 30.1 डिग्री से कम होकर 29.5 डिग्री सेल्सियस वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिगी तक लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री से गिरकर 15.0 डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम अब धीरे-धीरे साफ होने लगा है। इसी के साथ अगले दो-तीन बाद ठंड का असर भी बढ़ने लगेगा।

दिन के साथ ही रात भी सर्द

दीपावली के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदलने से ठंड का असर बढ़ गया है। सोमवार को दिन के साथ ही रात भी सर्द रही। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ सक्रिय है। प्रदेश के आस-पास एक एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके आगे बढ़ते ही पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम साफ होते ही पहाड़ों से आने वाली उत्तरी बर्फीली हवा सिहराने लगेंगी। सोमवार से इसका अहसास भी होने लगा है। 15 नवंबर के बाद ठंड का असर बढ़ने लगेगा।