Select Page

Rewa Crime : महिला के विवाद में श्रमिकों के बीच चले चाकू, कई घायल, सड़क जाम

Rewa Crime : महिला के विवाद में श्रमिकों के बीच चले चाकू, कई घायल, सड़क जाम

Rewa Crime : महिला के विवाद को लेकर श्रमिकों के बीच बवाल। पत्थर भी बरसाए।

Publish Date:

Wed, 18 Oct 2023 11: 33 AM (IST)

Updated Date:

Wed, 18 Oct 2023 11: 53 AM (IST)

Rewa Crime : महिला के विवाद में श्रमिकों के बीच चले चाकू, कई घायल, सड़क जाम

जाम लगाने के साथ ही वाहन में भी आग लगा दी है।

HighLights

  1. कई पुलिस और प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल।
  2. एक श्रमिक को चाकू मारने से विवाद हुआ था।
  3. मौके पर पुलिस बल पहुंचा। श्रमिकों का प्रदर्शन जारी है।

Rewa Crime : नई दुनिया प्रतिनिधि, रीवा। शहर के ढेकहा तिराहे में महिला के विवाद को लेकर श्रमिकों के बीच जमकर चाकू चले। पत्थर भी बरसाए। वारदात के दौरान एक युवक के घायल होने की सूचना मिल रही है। गुस्‍साए श्रमिक सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया।

वाहन में आग लगाई, पुलिस ने भांजी लाठियां

वाहन में भी आग लगा दी है। पुलिस ने भांजी लाठियां फिर भीड़ ने पुलिस को खदेड़ा। कई पुलिस और प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल। एक श्रमिक को चाकू मारने से विवाद हुआ था। मौके पर पुलिस बल पहुंच चुका है। श्रमिकों का प्रदर्शन जारी है। आवागमन बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

जाम खोलने के लिए कहा लेकिन श्रमिकों ने एक भी नहीं सुनी

चाकू बाजी एवं चकाजाम की जानकारी होते ही मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची जहां पहले घायल श्रमिक को हॉस्पिटल भिजवाने एवं जाम खोलने के लिए कहा लेकिन श्रमिकों ने एक भी नहीं सुनी। बीच सड़क पर घायल को लेटा कर चकाजाम किए थे। पुलिस ने लाठी चार्ज किया तो बदले में श्रमिकों और पथराव किया जहां कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।