Select Page

Sagar News: सोते पति की हंसिया से काट दी गर्दन, महिला गिरफ्तार

Sagar News: सोते पति की हंसिया से काट दी गर्दन, महिला गिरफ्तार

Sagar Woman killed husband सागर में मारपीट से तंग आकर महिला ने सोते समय पति की हंसिया से वार कर हत्या कर दी। विवाह के बाद से महिला का बार-बार मायके आना-जाना था। जिसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था

By Neeraj Pandey

Publish Date:

Wed, 31 Jan 2024 06: 53 PM (IST)

Updated Date:

Wed, 31 Jan 2024 06: 53 PM (IST)

Sagar News: सोते पति की हंसिया से काट दी गर्दन, महिला गिरफ्तार

सोते पति की हंसिया से काट दी गर्दन

HighLights

  1. सागर में सोते समय पति की हंसिया से वार कर हत्या
  2. मारपीट से तंग आकर महिला ने दिया वारदात को अंजाम
  3. शादी के बाद बार-बार मायका आने जाने से पति से होती थी लड़ाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मारपीट से तंग पत्नी ने रात में सोते समय हंसिया से गर्दन काट कर पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार होने की कोशिश कर रही आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सागर जिले की बीना तहसील के ग्राम धनोरा निवासी दयाराम पिता प्रेमनारायण कुशवाहा उम्र 30 वर्ष का विवाह लगभग सात-आठ वर्ष पूर्व मालथौन थाना क्षेत्र के एक गांव में हेमलता उर्फ अंगूरी बाई से हुआ था।

विवाह के बाद से महिला का बार-बार मायके आना-जाना था। विवाह उपरांत हेमलता ने एक बेटी को जन्म दिया, जो अब पांच साल की हो गई है। इसके बाद भी महिला बार-बार मायके आती-जाती रही। इसे लेकर अक्सर पति दयाराम कुशवाहा पत्नी हेमलता के साथ मारपीट करता था।

सोते समय पति की हंसिया से वार कर हत्या

मारपीट से तंग आकर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात हेमलता ने सोते समय पति की हंसिया से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्नी ने दरवाजे को लगा कर घर छोड़ दिया। सुबह मृतक दयाराम के भाई ने कमरे में खून से लथपथ अपने भाई को देखा। उसने पुलिस को सूचना दी।

बीना थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को बीना से पकड़ा है। वह भागने की कोशिश में थी। उस पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। महिला ने बताया कि पति अक्सर मारपीट करता था, इसलिए तंग आकर हत्या कर दी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्