Select Page

MP Lokayukta: जस्टिस सत्येंद्र सिंह को बनाया गया मप्र का लोकायुक्त, प्रमुख सचिव विधि का भी संभाल चुके हैं पद

सत्येंद्र कुमार सिंह को प्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। सिंह पिछले वर्ष ही हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

By Neeraj Pandey

Publish Date:

Sat, 09 Mar 2024 11: 42 PM (IST)

Updated Date:

Sat, 09 Mar 2024 11: 42 PM (IST)

MP Lokayukta: जस्टिस सत्येंद्र सिंह को बनाया गया मप्र का लोकायुक्त, प्रमुख सचिव विधि का भी संभाल चुके हैं पद

सत्येंद्र कुमार सिंह को बनाया गया मप्र लोकायुक्त

HighLights

  1. सत्येंद्र कुमार सिंह को बनाया गया मप्र लोकायुक्त
  2. प्रमुख सचिव विधि रह चुके हैं सत्येंद्र कुमार सिंह
  3. एनके गुप्ता का कार्यकाल पिछले वर्ष 17 अक्टूबर को गया था पूरा

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी कार्य रहे न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को प्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सत्येंद्र कुमार सिंह पिछले वर्ष ही हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह मप्र हाई कोर्ट में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चके हैं।

भोपाल जिला न्यायालय में भी वह एडीजे के पद पर रहे हैं। वर्तमान लोकायुक्त एनके गुप्ता का कार्यकाल 17 अक्टूबर 2023 को ही पूरा हो गया था। नियमानुसार कार्यकाल पूरा होने के बाद भी जब तक नए लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती वर्तमान लोकायुक्त का ही कार्यकाल अपने आप बढ़ जाता है। इसे अधिकतम एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। अभी माना जा रहा था कि अब चुनाव बाद ही नए लोकायुक्त की नियुक्ति होगी, पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कुछ दिन पहले उन्हें नियुक्त किया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्