Select Page

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को ओरछा में रामधुन गाएंगे पूर्व सीएम शिवराज, कहा- राम भारत की पहचान

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को ओरछा में रामधुन गाएंगे पूर्व सीएम शिवराज, कहा- राम भारत की पहचान

Ayodhya Ram Mandir: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 जनवरी को ओरछा पहुंचेंगे और राम धुन गाएंगे।

Publish Date:

Mon, 08 Jan 2024 03: 56 PM (IST)

Updated Date:

Mon, 08 Jan 2024 03: 56 PM (IST)

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को ओरछा में रामधुन गाएंगे पूर्व सीएम शिवराज, कहा- राम भारत की पहचान

ओरछा में रामधुन गाएंगे शिवराज

HighLights

  1. 22 जनवरी को ओरछा जाएंगे पूर्व सीएम शिवराज
  2. ओरछा में आएंगे रामधुन
  3. दीपोत्सव कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

Ayodhya Ram Mandir डिजिटल डेस्‍क, भोपाल। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह हैं। वहीं इस दिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा पहुंचेंगे और राम धुन आएंगे। साथ ही शाम को होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमारी आंखों के सामने रामलला मन्दिर में विराजने वाले हैं।

मैं 22 जनवरी को ओरछा में भगवान श्रीराम की पूजा- अर्चना करूंगा और वहीं से उस दिव्य पल का साक्षी बनूंगा। pic.twitter.com/T4O6GR97G4

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 8, 2024

सोमवार को मीडिया से चर्चा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वैसे तो हर समय यह देश राममय रहा है। राम हमारे अस्तित्व है, आराध्य हैं और राम भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राम लला भव्य मंदिर में विराजेंगे।

पूर्व सीएम ने बताया कि वे 22 जनवरी को ओरछा में रामराजा सरकार के मंदिर में राम धुन गाऊंगा और भगवान राम की पूजा अर्चना करूंगा और वहीं दीपोत्‍सव कार्यक्रम में भी शामिल होऊंगा।