Select Page

Guna Bus Fire: सीएम मोहन यादव घायलों से मिले, जांच समिति गठित, आरटीओ व सीएमओ सस्‍पेंड

Guna Bus Fire: सीएम मोहन यादव घायलों से मिले, जांच समिति गठित, आरटीओ व सीएमओ सस्‍पेंड

Guna Bus Fire: गुना। गुना में बुधवार रात को बस और डंपर की भ‍िड़ंत के बाद बस में आग गई थी। इसमें 13 यात्री जिंदा जल गए और 16 बुरी तरह झुलस गए थे। मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव ने मामले की जांच के आदेश दे द‍िए हैं और सम‍ित‍ि का गठन कर द‍िया है। मृतकों व घायलों के ल‍िए आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी गई है। मुख्‍यमंत्री ने गुना में अस्‍पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात भी की। मुख्‍यमंत्री ने पर‍िजनों से भी मुलाकात की है, इस मौके पर भारी संख्‍या में भीड़ जमा हो गई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि… pic.twitter.com/C4LNl3D9KP

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 28, 2023

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना बस दुर्घटना मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने पर जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

मध्य प्रदेश के गुना में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।

— President of India (@rashtrapatibhvn) December 28, 2023

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने हादसे पर शोक व्‍यक्‍त किया है। वहीं उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुर्घटना पर दुख जताया है।

The loss of lives in a road accident in Guna, Madhya Pradesh is deeply saddening. My thoughts and condolences are with the grieving families. Prayers for the speedy recovery of the injured.

— Vice President of India (@VPIndia) December 28, 2023

#WATCH मध्य प्रदेश: गुना में सड़क हादसे में घायल लोगों से मिलने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “घटना हमारी जानकारी में है। कल रात 8: 30 बजे आमने सामने की टक्कर हुई। दोनों ड्राइवरों की मृत्यु हो गई है। लगभग 13 लोगों के मृत्यु की खबर है। मैं कोशिश कर रहा हूं कि जो भी… https://t.co/Nseyyriaje pic.twitter.com/vIXcWU6a4S

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2023

#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: गुना सड़क हादसे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज मैंने गुना प्रशासन से चर्चा कर घटना की जानकारी ली है। अभी पहचान करना भी कठिन हो गया है। मृतकों के केवल कंकाल मात्र बचे हैं। मैं प्रार्थना करता हूं… pic.twitter.com/KrUHTqTtRH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2023

पीएम मोदी ने लिखा- हादसा हृदयविदारक है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा मध्य प्रदेश के गुना में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

मध्य प्रदेश के गुना में बस में आग लगने की घटना हृदयविदारक है। ईश्वर इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

— Amit Shah (@AmitShah) December 28, 2023

#WATCH मध्य प्रदेश: गुना में सड़क हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव अस्पताल पहुंचे।

कल रात डंपर से टक्कर के कारण हुए हादसे में 12 लोगों की मृत्यु हो गई और 14 घायल हो गए थे। pic.twitter.com/H2eeFBRfb1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2023

naidunia_imagenaidunia_image

इससे पहले गुना रवाना होने से पहले गुना हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गुना की घटना बहुत दुखःद है। मैंने रात में DM और SP से बात भी की थी। अभी मैं खुद जा रहा हूं। हम कोशिश करेंगे कि दोबारा ऐसी कोई घटना नहीं हो। मैंने जांच के आदेश दिए हैं। जो भी कोई जिम्मेदार होगा किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। सभी मृतकों के परिवार और घायलों के साथ मेरी संवेदना है।

सीएम ने कहा कि कल रात गुना जिले में हुई घटना अत्‍यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस विषय पर मैंने जिले के कलेक्टर, एसपी व अन्‍य अधिकारियों से बात कर घटना की विस्‍तार से जानकारी ली है।

उन्‍होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा ना हो, इस बात की हम पूरी कोशिश करेंगे; इसके लिए सड़कों पर इस तरह के जो भी डेंजर जोन हैं, उनको चिन्हित कर आवश्यक प्रबंध किया जाएगा।

#WATCH भोपाल: गुना हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “गुना की घटना बहुत दुखःद है। मैंने रात में DM और SP से बात भी की थी। अभी मैं खुद जा रहा हूं। हम कोशिश करेंगे की दोबारा ऐसी कोई घटना नहीं हो। मैंने जांच के आदेश दिए हैं। जो भी कोई जिम्मेदार होगा किसी को नहीं… https://t.co/2nW1CeOtXi pic.twitter.com/CZNSwCFRqx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2023

गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस हृदय विदारक दुर्घटना से पीड़ित लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव स्वयं घटना स्थल पर जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के लोग और भाजपा के सभी…

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 28, 2023

कल रात गुना जिले में हुई बस दुर्घटना में आरोन खण्ड संघचालक एवं गुना जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख, श्री मनोहर लाल शर्मा जी जैसे लाल को प्रदेश ने असमय खो दिया। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति और परिजनों को यह वज्रपात… pic.twitter.com/xuoAWj3maD

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 28, 2023