Select Page

Jabalpur Crime: युवती से लव मैरिज के बाद प्रेमी ने दोस्त से कराया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jabalpur Crime: युवती से लव मैरिज के बाद प्रेमी ने दोस्त से कराया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यायालय के निर्देश पर आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। गोहलपुर पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय एक युवती के बांदा निवासी अमित तिवारी उर्फ अंगद से प्रेम संबंध थे।

By Paras Pandey

Publish Date:

Tue, 19 Mar 2024 11: 48 PM (IST)

Updated Date:

Tue, 19 Mar 2024 11: 48 PM (IST)

Jabalpur Crime: युवती से लव मैरिज के बाद प्रेमी ने दोस्त से कराया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया।

HighLights

  1. गोहलपुर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया, गए जेल

जबलपुर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती को एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया। जबलपुर में उसे कथित पत्नी बताकर किराये के घर में रखा। उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद अपने दोस्त को लेकर आया और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यायालय के निर्देश पर आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। गोहलपुर पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय एक युवती के बांदा निवासी अमित तिवारी उर्फ अंगद से प्रेम संबंध थे। युवती ने अमित से शादी की बात कही, तो उसने मना कर दिया, तब युवती ने बांदा में मामले की शिकायत की। जिस पर अमित ने शादी की बात कही और उसे अपने साथ जबलपुर ले आया।

naidunia_image

यहां प्रेम विवाह करने के बाद दोनों शांति नगर में एक किराये के मकान में रहने लगे। इसी कमरे में अमित का दोस्त सौरभ तिवारी भी रहता था। अमित और सौरभ ने डरा धमकाकर कई बार उससे दुराचार किया। किसी को कुछ बताने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। बीते दिनों युवती को अवसर मिला और वह भाग गई।

उत्तर प्रदेश पहुंचकर अपने स्वजनों ओर पुलिस को दुष्कर्म के बारे में बताया। स्थानीय पुलिस ने शून्य पर मामला पंजीबद्ध कर गोहलपुर पुलिस को मामला प्रेषित किया। गोहलपुर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।