Select Page

Khargone News: जुलवानिया रोड का तीसरी बार काम बंद, खंडवा व सनावद रोड पर गड्ढे ही गड्ढे

Khargone News: खरगोन शहर की सड़कों को लेकर शिकायतों के बावजूद काम नहीं, गड्ढों से दुर्घटना की आशंका।

Publish Date:

Mon, 02 Oct 2023 10: 55 AM (IST)

Updated Date:

Mon, 02 Oct 2023 10: 59 AM (IST)

Khargone News: जुलवानिया रोड का तीसरी बार काम बंद, खंडवा व सनावद रोड पर गड्ढे ही गड्ढे

खंडवा रोड पर गड्ढों के साइड से निकल रहे हैं वाहन चालक।

HighLights

  1. शिकायतों के बावजूद नगर पालिका रोड नहीं बना रही है।
  2. मोरटक्का पुल दो सप्ताह से बंद हैं।
  3. भारी वाहनों के लगातार चलने से सड़क उखड़ रही है।

Khargone News: खरगोन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खरगोन शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर गड्ढे है। इससे दुर्घटना की आशंका है। जुलवानिया रोड पर तीसरी बार काम बंद है तो खंडवा रोड और सनावद रोड पर गड्ढों से लोगों को परेशानी हो रही है। कई जगह तो एक फीट तक के गड्ढे हैं। कई वाहन चालक गिर रहे हैं। नवग्रह तिराहे से लेकर जुलवानिया नाका तक तीन करोड़ से ज्यादा की सीमेंट रोड का काम बंद हो गया है।

नगर पालिका नहीं बना रही रोड

यहां तीसरी बार काम बंद किया गया है। यहां के लोगों का आरोप है कि गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार ने प्लांट नहीं बनाया है। नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। उधर, खंडवा रोड पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। रात में लोग गिर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद नगर पालिका रोड नहीं बना रही है। सनावद रोड करीब एक साल पहले बनाया था।

रोड पर ही लगा है पोल

यहां कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा पोल शिफ्टिंग भी नहीं किया है। रोड पर ही पोल है। इससे यातायात बाधित होता है। इसके अलावा जैतापुर में नहर के दोनों ओर तीन फीट की रोड न बनाकर लोहे की जालियां लगा दी है। इससे रोड संकरा हो गया है।

मोरटक्का पुल दो सप्ताह से बंद

निममानुसार दोनों ओर रोड बनाना चाहिए। मोरटक्का पुल दो सप्ताह से बंद हैं। इसके चलते भारी वाहनों का आवागमन खरगोन, खंडवा, कसरावद से हो रहा है। रोजाना सैकड़ों वाहन निकलते हैं। इसके चलते भी सड़क खराब हो रही है। क्योंकि भारी वाहनों के लगातार चलने से सड़क उखड़ रही है। कई जगह गड्ढे हो चुके हैं।