Select Page

Live Indore Election Results 2023: इंदौर में भाजपा आठ सीट पर, सत्यनारायण पटेल आगे, मालिनी गौड़ जीतीं

Live Indore Election Results 2023: इंदौर में भाजपा आठ सीट पर, सत्यनारायण पटेल आगे, मालिनी गौड़ जीतीं

Live Indore Election Results 2023 नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर विधानसभा-4 में भाजपा की मालिनीसिंह गौड़ ने 70 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कर ली है। रमेश मेंदोला ने 77 हजार मतों से आगे है। इंदौर-3 में 12 राउंड के बाद भाजपा के गोलू शुक्ला 11300 से आगे।

इंदौर में भाजपा के दबदबे के बीच कांग्रेस की उम्मीद मिली है। कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल ने मतगणना आठवें दौर के बाद इंदौर 5 में भाजपा के महेंद्र हार्डिया के खिलाफ बढ़त बना ली है। सत्यनारायण पटेल करीब छह हजार मतों से आगे हो गए हैं।

चिंटू चौकसे अपने ही बूथ से 284 मतों से हारे। गौरव रणदीवे पार्टी कार्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शाम चार बजे नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे।

देपालपुर में कांटे की टक्कर के बीच फिर भाजपा आगे, सभी नौ सीटों पर बढ़त

इंदौर की राऊ विधानसभा सीट पर 10वें राउंड में भाजपा के मधु वर्मा की बढ़त कम होकर 6700 हो गई है। इंदौर एक में कांग्रेस के संजय शुक्ला ने जिस बूथ पर मतदान किया था, वहां भी वह कैलाश विजयवर्गीय से 125 वोटों से हारे। इंदौर 4 में भाजपा के रमेश मेंदोला को 21569 मतों की बढ़त। इस क्षेत्र में करीब 600 वोट नोटा को मिले।

देपालपुर में भाजपा के मनोज पेटल और कांग्रेस के विशाल पटेल के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। राउंड दर राउंड बढ़त ऊपर-नीचे हो रहे थी। कभी मनोज आगे, तो कभी विशाल। दसवें दौर में मनोज ने विशाल को पछाड़ते हुए फिर 3887 मतों से आगे हो गए, जो 11वें राउंड में बढ़कर 6692 तक पहुंच गई।

मधु वर्मा की बढ़त 18 हजार पार

इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के आठवें दौर के बाद भाजपा के मधु वर्मा ने कांग्रेस के जीतू पटवारी पर 18682 वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा के मधु वर्मा को 55653 वोट जबकि कांग्रेस के जीतू पटवारी को 36971 वोट मिले हैं।

Live Indore Election Results 2023: इंदौर में रमेश मेंदोला की बढ़त 27 हजार पार, भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू#MPElection2023 #ElectionResults #ElectionResults2023 #ResultsWithNaidunia pic.twitter.com/1FHKbKkSYJ

— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 3, 2023

देपालपुर में 8वें राउंड के बाद कांग्रेस आगे हो गई है। कांग्रेस के विशाल पटेल को 40526 मत मिले हैं जबकि भाजपा के मनोज पटेल को 38930 मत मिले हैं।

सांवेर में सात राउंड के बाद भाजपा के तुलसी सिलावट को 28506 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस की रीना बौरासी को 16849 मत मिले हैं।

महू में भाजपा की उषा ठाकुर को 30628 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला को 6205 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस के बागी प्रत्याशी निर्दलीय अंतर सिंह दरबार को 20729 मत मिले हैं।

भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय को 23657 मतों की बढ़त है। उन्हें 44436 मिले हैं जबकि कांग्रेस के संजय शुक्ला को 20779 मत मिले हैं। वहीं इंदौर 2 में रमेश मेंदोला की बढ़त 41 हजार पर है। इंदौर तीन में 5वें राउंड के बाद पिंटू जोशी को मामूली राहत मिली है। गोलू शुक्ला की लीड कम होकर 2541 हो गई है।

मेंदोला की बढ़त 27 हजार पार, भाजपा का जश्न शुरू

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र नंबर 2 में भाजपा के रमेश मेंदोला की बढ़त 27 हजार के पार हो गई है। वहीं राऊ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा विधानसभा चुनाव की मतगणना के छठे राउंड में 18794 मतों से आगे हैं। वहीं देपालपुर में कांग्रेस के विशाल पटेल अब 1779 से पीछे, थोड़ी लीड कम की है।

इन रुझानों के बाद इंदौर के भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। राऊ में मधु वर्मा को 6 राउंड की मत गिनती में 43432 मत मिले। वहीं सांवेर में तीन राउंड की मत गिनती में भाजपा के तुलसी सिलावट को 21036 मत मिले।

कैलाश विजयवर्गीय की बढ़त 12 हजार मतों से पार

इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय चौथ दौर की मतगणना के बाद 19934 से आगे हैं। चौथे दौर के बाद सांवेर से तुलसी सिलावट लगभग 12000 से आगे, इंदौर पांच से महेंद्र हार्डिया लगभग 7000 से आगे, राऊ में मधु वर्मा लगभग 12751 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं महू से उषा ठाकुर लगभग 2800 से आगे हैं तो देपालपुर में मनोज पटेल की लीड घटी है। फिलहाल वह 1500 से आगे हैं।

देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को 20142, तो कांग्रेस के विशाल पटेल को 19349 मत मिले हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र चौधरी को 9993 मत मिले हैं।

राऊ में भाजपा के मधु वर्मा 36 हजार से ज्यादा, तो कांग्रेस के जीतू पटवारी को 21 हज़ार से ज्यादा मत मिले हैं।

सभी नौ विधानसभा सीटों पर आगे

इंदौर की सभी नौ विधानसभा सीटों पर तीसरे दौर में भाजपा आगे हो गई है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। इंदौर तीन में दो दौर में पिछड़ने के बाद भाजपा के गोलू शुक्ला कांग्रेस के पिंटू जोशी से आगे हो गए हैं।

इंदौर की सांवेर विधानसभा सीट पर भाजपा के तुलसी सिलावट तीसरे राउंड में 7105 मतों से आगे हैं। तुलसी सिलावट को 14788 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस की रीना बौरासी को 7683 मत मिले हैं।

वहीं इंदौर विधानसभा तीन में तीसरे राउंड के बाद भाजपा के गोलू शुक्ला ने कांग्रेस के पिंटू जोशी को पीछे छोड़ दिया।भाजपा के गोलू शुक्ला 1300 से आगे हैं।

इंदौर विधानसभा दो से रमेश मेंदोला की बढ़त 13 हजार से ऊपर पहुंच गई है। देपालपुर में भाजपा की बढ़त घटकर 700 पर पहुंची। अब तक सबसे ज्यादा नोटा वोट 279 इंदौर विधानसभा नंबर दो में हैं।

मालिनी गौड़ को बढ़त

दूसरे दौर में विधानसभा 4 में भाजपा की मालिनी गौड़ को 14576 मत हैं। वहीं कांग्रेस के राजा मांधवानी को 8689 मत मिले हैं। मालिनी गौड़ को 8689 मतों से बढ़त मिली है। महू में उषा ठाकुर को 5113 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस के बागी अंतरसिंह दरबार को 3954 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला को 957 मत मिले हैं। इंदौर तीन नंबर से कांग्रेस के पिंटू जोशी को कुल 10252 मत मिले हैं, वहीं भाजपा के गोलू शुक्ला को कुल 9032 मिले हैं। पिंटू जोशी 1220 मतों से आगे हैं। दो राउंड पूरे, विधानसभा तीन इंदौर में कांग्रेस को 1200 मतों की बढ़त। देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को 14995 मत मिले हैं और वह 1100 से ज्यादा मतों से आगे हैं।

भाजपा को आठ सीटों पर बढ़त

इंदौर में दूसरे दौर की गिनती शुरू। सुबह 10 बजे तक भाजपा आठ सीटों पर तो कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त। इंदौर 1 में कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर 2 में रमेश मेंदोला, इंदौर 3 में कांग्रेस के पिंटू जोशी, इंदौर 4 से भाजपा के मालिनी गौड़, इंदौर 5 से भाजपा के महेंद्र हार्डिया, राऊ से मधु वर्मा, महू से उषा ठाकुर, सांवेर से तुलसी सिलावट और देपालपुर मनोज पटेल को बढ़त मिली है।

कैलाश विजयवर्गीय दूसरे राउंड के बाद 8900 से आगे हैं।

राऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मधु वर्मा 17630 मतों मिले हैं, वहीं कांग्रेस के जितू पटवारी को 8143 मत मिले हैं। 9487 मतों से मधु वर्मा आगे।

देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को 11338 मत, कांग्रेस के विशाल पटेल को 8055 जबकि निर्दलीय राजेंद्र चौधरी को 5555 मत मिले हैं।

महू में भाजपा की उषा ठाकुर पहले, कांग्रेस के बागी अंतरसिंह दरबार दूसरे, तो कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। उषा ठाकुर की बढ़त चार हजार के करीब पहुंची।

पहले दौर में भाजपा को बढ़त

विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना के पहले राउंड के बाद इंदौर की कुल नौ सीटों में से भाजपा ने सात जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा इंदौर एक, दो, चार, पांच, राऊ, महू में आगे हैं। इंदौर दो से रमेश मेंदोला पहले दौर के बाद 7203 आगे है। इंदौर पांच में महेंद्र हार्डिया 5243 से आगे हैं। इंदौर 3 से पिंटू जोशी 2 हजार मतों से आगे हैं। इंदौर विधानसभा क्षेत्र 3 में कांग्रेस के पिंटू जोशी को 5093 और भाजपा के गोलू शुक्ला को 3761 वोट मिले। पहले दौर में इंदौर विधानसभा सावेर में भाजपा के तुलसी सिलावट को 6796 जबकि कांग्रेस की रीना बौरासी को 3730 मत मिले।

देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को पहले राउंड में 4518 मत, कांग्रेस के विशाल पटेल को 3708 मत और निर्दलीय राजेंद्र चौधरी को 2587 मत मिले।

इंदौर 4 में भाजपा की मालिनी गौड़ को 8329 मत, वहीं कांग्रेस के राजा मांधवानी को 2579 मत मिले हैं। भाजपा को बढ़त।

एक नंबर विधानसभा में भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस के संजय शुक्ला से डाक मतपत्रों में 4262 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं राऊ विधानसभा सीट में भाजपा के मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से 5301 मतों से आगे चल रहे हैं।

पहले राउंड में राऊ में कांग्रेस के जीतू पटवारी 3700 मत मिले। भाजपा के मधु वर्मा को 9005 मत मिले। मधु वर्मा को 5300 की बढ़त। इंदौर 3 कांग्रेस के पिंटू जोशी 1150 मतों से आगे हैं। इंदौर 4 भाजपा के 5750 से आगे।

इंदौर विधानसभा चार के कक्ष क्रमांक 207 में सीसीटीवी कैमरे बंद हैं।

महू से भाजपा की उषा ठाकुर डाक मतपत्रों में 1129 मतों से आगे हैं। वहीं इंदौर की विधानसभा क्रमांक पांच से भाजपा के महेंद्र हार्डिया 4000 वोटों से आगे हैं।

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी। यह बात कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कही। उनका सामना यहां भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय से है।

कांग्रेस इंदौर विधानसभा एक में बड़ी जीत दर्ज करेगी- संजय शुक्ला#MPElection2023 #ElectionResults #ElectionResults2023 #ResultsWithNaidunia pic.twitter.com/DWfkf1Efzi

— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 3, 2023

कैलाश विजयवर्गीय को बढ़त

मतगणना के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला, पिंटू जोशी खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। वहीं डाक मतपत्रों में शुरुआती रूझानों में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला पर बढ़त बना ली है।

इंदौर की सांवेर से भाजपा के तुलसी सिलावट कांग्रेस की रीना बौरासी से शुरुआती रूझान में आगे चल रहे हैं।

इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से शुरुआती रूझान में डाक मतपत्रों में मधु वर्मा से बढ़त बनाए हुए हैं।

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में प्रवेश को लेकर कुछ लोगों का पुलिस से विवाद किया। पुलिस ने सख्त जांच के दौरान दो फर्जी मीडियाकर्मियों को भी पकड़ा, जो स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी स्टेडियम पहुंचे।

इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे नेहरू स्टेडियम। मतगणना कक्ष देखने के बाद रवाना। अभी बड़े नेताओं में अकेला नाम। 8 बजे से डाक मत पत्रों की गिनती से शुरू होगा मतगणना का काम। प्रशासन का दावा आधे घंटे में डाक मत पत्रों की गिनती हो जाएगी पूरी। इसके बाद ईवीएम का नंबर आएगा।