Select Page

Mohan Yadav in Bihar: सीएम मोहन यादव का बिहार में हुआ सम्मान, उन्होंने लोगों को मध्य प्रदेश में व्यवसाय के लिए दिया न्योता

Mohan Yadav in Bihar: सीएम मोहन यादव का बिहार में हुआ सम्मान, उन्होंने लोगों को मध्य प्रदेश में व्यवसाय के लिए दिया न्योता

डा. यादव के बिहार दौरे को लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Publish Date:

Thu, 18 Jan 2024 12: 22 PM (IST)

Updated Date:

Thu, 18 Jan 2024 04: 56 PM (IST)

Mohan Yadav in Bihar: सीएम मोहन यादव का बिहार में हुआ सम्मान, उन्होंने लोगों को मध्य प्रदेश में व्यवसाय के लिए दिया न्योता

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव का पटना में हुआ सम्मान।

HighLights

  1. – श्री कृष्ण चेतना विचार मंच ने आयोजित किया है कार्यक्रम
  2. – पार्टी के सांसदों-विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे
  3. – इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव का बिहार में अभिनंदन हुआ। श्री कृष्ण चेतना विचार मंच द्वारा श्री कृष्ण मेमोरियल सभागार, गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों द्वारा उनका सम्मान किया गया। सीएम मोहन यादव ने कहा- भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा-दीक्षा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हुई।

कृष्ण जी ने अपनी पूरी शिक्षा का सार कर्म और श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से दिया, जो आज भी दुनिया की सबसे पवित्र ग्रंथ के रूप में दुनिया का मार्गदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने अव्यवस्था और अधर्म के विरुद्ध, धर्म की स्थापना के लिए संघर्ष किया। यह हमारा सौभाग्य है कि हम सभी भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं।

naidunia_image

सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान बिहार के लोगों को व्यवसाय के लिए मध्य प्रदेश में आने के लिए न्योता भी दिया। इसके साथ यह भी कहा कि आपको वहीं बसना हो तो स्वागत है। आम व्यक्ति की जिंदगी बदलना ही हमारा मकसद है। देश में लोकतंत्र को जिंदा रखने में यादव समाज की बहुत बड़ी भूमिका है। डा. यादव के बिहार दौरे को लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पटना, बिहार में श्री कृष्ण चेतना विचार मंच द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ‘अभिनंदन समारोह’

https://t.co/DDGeFlZQl7

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 18, 2024

इस दौरान वह बिहार भाजपा कार्यालय में वर्तमान और पूर्व सांसदों व विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह बुद्ध मार्ग स्थित इस्कान मंदिर में पूजन एवं दर्शन करके शाम को भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।