Select Page

Futsal Championship: प्रदेश की पहली फूटसल स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता बुरहानपुर में शुरू, आठ टीमें ले रहीं भाग

Futsal Championship:  प्रदेश की पहली फूटसल स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता बुरहानपुर में शुरू, आठ टीमें ले रहीं भाग

Futsal State Championship फूटसल खेल फुटबाल की ही तरह होता है, लेकिन इसमें दोनों टीमों से पांच-पांच खिलाड़ी खेलते हैं। यह खेल वुडन कोर्ट में होता है। पहली बार इस तरह का आयोजन प्रदेश में किया जा रहा है।

Publish Date:

Wed, 17 Jan 2024 04: 46 PM (IST)

Updated Date:

Wed, 17 Jan 2024 04: 46 PM (IST)

Futsal Championship:  प्रदेश की पहली फूटसल स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता बुरहानपुर में शुरू, आठ टीमें ले रहीं भाग

प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मैदान में मौजूद खिलाड़ी और डीएफए के पदाधिकारी।

HighLights

  1. प्रदेश की पहली फूटसल स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुरू
  2. चैंपियनशिप में प्रदेश की आठ टीमें ले रहीं भाग

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश की पहली फूटसेल गेम की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बुरहानपुर में किया गया है। जिला फुटबाल संघ (डीएफए) के नेतृत्व आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता बुधवार से लालबाग मार्ग स्थित वुडन कोर्ट में शुरू हो गई है। इसमें प्रदेश की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। चयनित टीम नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।

वुडन कोर्ट में होता है खेल

बुरहानपुर फुटबाल संघ के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने बताया कि फूटसल खेल फुटबाल की ही तरह होता है, लेकिन इसमें दोनों टीमों से पांच-पांच खिलाड़ी खेलते हैं। यह खेल वुडन कोर्ट में होता है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में यह कोर्ट नहीं होने की वजह से बुरहानपुर के टर्फ ग्राउंड पर यह चैंपियनशिप आयोजित की गई है।

प्रदेश में पहली बार आयोजन

जिला फुटबाल संघ के सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पहली बार इस तरह का आयोजन प्रदेश में किया जा रहा है। इसमें इंदौर, भोपाल, खरगोन, जबलपुर, बड़वानी की टीमों के अलावा बुरहानपुर की ब्रह्मपुर फुटबाल एकेडमी भी हिस्सा ले रही है। मैच कमिश्नर शाहरुख कुरैशी को बनाया गया है। बुरहानपुर में पहली स्टेट चैंपियनशिप को आयोजित करने में कलेक्टर भव्या मित्तल के साथ ही नरेंद्र पटेल, शमी देवड़ा, संदेश महेश्वरी, करण कीर, विजय पोद्दार और मनीष मंत्री का विशेष सहयोग रहा है।