Select Page

Monsoon in Gwalior: फिर मानसून ब्रेक, तेज धूप से बढ़ी गर्मी

Monsoon in Gwalior: फिर मानसून ब्रेक, तेज धूप से बढ़ी गर्मी

Monsoon in Gwalior:बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के निष्क्रिय होने से मानसून ट्रफ लाइन एक बार फिर से हिमालय की तराई में पहुंच गई है। इसके चलते आसमान साफ होना शुरू हो गया है और धूप की तेजी में इजाफा हुआ है।

Publish Date:

Sun, 27 Aug 2023 07: 54 AM (IST)

Updated Date:

Sun, 27 Aug 2023 07: 54 AM (IST)

Monsoon in Gwalior: फिर मानसून ब्रेक, तेज धूप से बढ़ी गर्मी

Monsoon in Gwalior: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के निष्क्रिय होने से मानसून ट्रफ लाइन एक बार फिर से हिमालय की तराई में पहुंच गई है। इसके चलते आसमान साफ होना शुरू हो गया है और धूप की तेजी में इजाफा हुआ है। राजस्थान की तरफ से चल रहीं हवाओं ने वातावरण की नमी को सोखना शुरू कर दिया है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन के अंदर उमस कम होगी, लेकिन तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार अब पांच सितंबर तक वर्षा का कोई सिस्टम नहीं है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को आसमान में हल्के बादल नजर आए। इस वजह से दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती चली गई। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार धूप खिलने के कारण शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन का पूर्वी व पश्चिमी हिस्सा हिमालय की तराई में हैं। इस कारण हवा में नमी नहीं आ रही है और आसमान से बादल भी गायब हो गए हैं। आसपास के इलाकों में कोई चक्रवातीय घेरा भी सक्रिय नहीं है। मानसून ब्रेक की वजह से यह स्थिति बनी है।