Select Page

Sawan Last Somwar 2023: श्रावण के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद पाने उमड़े श्रद्धालु

Sawan Last Somwar 2023: श्रावण के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद पाने उमड़े श्रद्धालु

Sawan Last Somwar 2023: श्रावण के आखिरी सोमवार पर आज निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, आठ रूपों में देंगे दर्शन।

Publish Date:

Mon, 28 Aug 2023 07: 54 AM (IST)

Updated Date:

Mon, 28 Aug 2023 07: 58 AM (IST)

Sawan Last Somwar 2023: श्रावण के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद पाने उमड़े श्रद्धालु

श्रावण के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल का भस्मारती शृंगार।

HighLights

  1. श्रावण के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती हुई।
  2. महाकाल की आज सवारी में आठ रूपों में देंगे दर्शन।
  3. ओंकारेश्वर-ममलेश्वर और मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में आशीर्वाद पाने पहुंच रहे भक्त।

Sawan Last Somwar 2023: उज्जैन। श्रावण मास के आखिरी सोमवार पर आज उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष भस्मारती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास में बाबा महाकाल का आशीर्वाद पाने के लिए आज मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। प्रदेश के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और मंदसौर के पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन के लिए भी सुबह से भक्तों के पहुंचने के सिलसिला जारी है। आज मंदसौर में पशुपतिनाथ महादेव की शाही सवारी निकाली जाएगी।

श्रावण के आखिरी सोमवार पर आज सवारी में बाबा महाकाल आठ रुपों में दर्शन देंगे। अवंतिकानाथ, चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश, शिवातांडव, उमामहेश, होलकर, घटाटोप, जटाशंकर और रूद्ररूप में भक्तों को बाबा महाकाल के दर्शन होंगे।