Select Page

Monsoon in Gwalior: ट्रफ लाइन तराई में तीन सितंबर के बाद होगी बारिश

Monsoon in Gwalior: ट्रफ लाइन तराई में तीन सितंबर के बाद होगी बारिश

Monsoon in Gwalior: मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में है। चक्रवाती घेरा भी सक्रिय नहीं है। इससे मानसून ब्रेक की स्थिति है। राजस्थान की ओर से आ रही पश्चिमी हवाओं से धीरे-धीरे तापमान में इजाफा हो रहा है।

Publish Date:

Tue, 29 Aug 2023 07: 57 AM (IST)

Updated Date:

Tue, 29 Aug 2023 07: 57 AM (IST)

Monsoon in Gwalior: ट्रफ लाइन तराई में तीन सितंबर के बाद होगी बारिश

HighLights

  1. राजस्थान की ओर से आ रही पश्चिमी हवाओं से धीरे-धीरे तापमान में इजाफा हो रहा है
  2. मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में है। चक्रवाती घेरा भी सक्रिय नहीं है
  3. तीन सितंबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा सक्रिय होने की संभावना है

Monsoon in Gwalior: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में है। चक्रवाती घेरा भी सक्रिय नहीं है। इससे मानसून ब्रेक की स्थिति है। राजस्थान की ओर से आ रही पश्चिमी हवाओं से धीरे-धीरे तापमान में इजाफा हो रहा है। सोमवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आगामी तीन सितंबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से फिर से वर्षा का दौर शुरू होगा।

पिछले चार दिन से बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह से दोपहर तक घने बादल छाए रहने से हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छंट गए और धूप चुभने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच सितम्बर तक मानसून ब्रेक की स्थिति है। तापमान बढ़ने पर वर्षा हो सकती है। तीन सितंबर से बंगाल की खाड़ी में नई मौसम प्रणाली विकसित होने की संभावना है।

चपटिया महाराज के आश्रम में भुजरियों का मेला लगेगा

शीतला माता टीम विक्की फैक्टरी के निकट स्थित चपटिया महाराज के आश्रम परिसर में संत – महात्माओं की उपस्थिति में भुजरियों के मेले का आयोजन करेगी। इस मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटेंगे। बुजुर्ग नागरिकों तथा संत – महंतों का सम्मान किया जाएगा और गांव की टोलियों के बीच कन्हैया गायन प्रतियोगिता होगी। विजेता और उपविजेता टोली को आकर्षक इनाम भी दिया जाएगा। कन्हैया गायन में सहभागी अन्य टोलियों को भी सांत्वना पुरस्कार से नवाजा जाएगा। शीतला माता टीम के संयोजक सत्येन्द्र सिंह घुरैया ने बताया कि कन्हैया गायन के लिए ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र की अनेक टोलियां शिरकत करेंगी। टोलियों के कुशल कन्हैया गायन का निर्णय पंच परमेश्वर मिलकर करेंगे ।