Select Page

Pranam Gwalior: आज रात नौ बजे के बाद शुभ मुहूर्त में मनेगा नगर रक्षाबंधन

Pranam Gwalior: आज रात नौ बजे के बाद शुभ मुहूर्त में मनेगा नगर रक्षाबंधन

Pranam Gwalior: क्षाबंधन पर्व मनाने को लेकर श्रावण मास की पूर्णिमा पर भद्रा के कारण दुविधा की स्थिति थी। विद्वानों ने मंगलवार को इस दुविधा स्थिति को समाप्त कर शास्त्रसम्मत निर्णय लिया है

Publish Date:

Wed, 30 Aug 2023 07: 58 AM (IST)

Updated Date:

Wed, 30 Aug 2023 07: 58 AM (IST)

Pranam Gwalior: आज रात नौ बजे के बाद शुभ मुहूर्त में मनेगा नगर रक्षाबंधन

Pranam Gwalior: ग्वालियर,(नईदुनिया प्रतिनिधि) रक्षाबंधन पर्व मनाने को लेकर श्रावण मास की पूर्णिमा पर भद्रा के कारण दुविधा की स्थिति थी। विद्वानों ने मंगलवार को इस दुविधा स्थिति को समाप्त कर शास्त्रसम्मत निर्णय लिया है कि बुधवार की रात्रि को नौ बजकर दो मिनिट पर भद्रा समाप्त होने के बाद शुभ मुहूर्त में बहनें भाई की कलाई पर राखी बांध सकती है। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर्व बुधवार की मनाने की तैयारियां शुरु हो गईं हैं।

बहनें रात्रि में भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई की उज्जवल भविष्य की कामना करेंगीं। भाई भी बहनों को उपहार देकर बहनों के हर सुख-दुख में साथ देने के साथ रक्षा का संकल्प लेंगें। नगर के प्रमुख मंदिरों में रक्षाबंधन का पर्व बुधवार को मनाया जायेगा। इसके साथ ही श्रावण मास की पूर्णिमा को सनातन धर्म मंदिर, श्री गिर्राज मंदिर, व जनकगंज स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, राममंदिर व विष्णु मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। श्रद्धालुओं ने तड़के से श्री गिर्राज की परिक्रम शुरु कर दी हैं।

श्रावण पू्र्णिमा को भी मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को नगर में बारिश की कोई संभावना नहीं हैै। क्षितिज पर बादल चा सकते हैं।

श्रावणी पर्व आज मनाया जायेगा, वेदिक पंचगव्य के साथ जनेऊ पूजन किया जायेगा

श्रावणी पर्व नगर में गुरुवार को मनाया जायेगा। गंगादास की बड़ी शाला सहित सामाजिक संगठनों द्वारा श्रावणी उपक्रम वैदिक परंपरा के अनुसार का पालन करते हुये औषधी व पंच गव्य स्नान कर जनेओं का पूजन कर धारण किया जायेगा। गायत्री परिवार द्वारा श्रावणी 10 स्नान व ऋषि पूजन गुरुवार को किया जायेगा। चार वर्णों में ब्राह्मण समाज का प्रमुख पर्व होता है। गंगादास की शाला पंचगव्य व औषधी स्नान के साथ जनेऊ पूजन होगा।