Select Page

Today In Indore: इंदौर में चित्रकला प्रदर्शनी के अलावा आज गोगानवमी पर निकलेगा चल समारोह

Today In Indore: इंदौर में चित्रकला प्रदर्शनी के अलावा आज गोगानवमी पर निकलेगा चल समारोह

Today In Indore: जानिये शहर में आज होंगे ये आयोजन, इन्हें देखकर बनाएं अपने दिन का प्लान।

Publish Date:

Fri, 08 Sep 2023 07: 13 AM (IST)

Updated Date:

Fri, 08 Sep 2023 08: 58 AM (IST)

Today In Indore: इंदौर में चित्रकला प्रदर्शनी के अलावा आज गोगानवमी पर निकलेगा चल समारोह

शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम को आयोजित किए जाएंगे।

Today In Indore: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 8 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। शहर के कृष्ण मंदिर में नंदोत्सव के आयोजन होंगे। प्रभातफेरी महोत्सव के साथ भागवत कथा और चातुर्मासिक प्रवचनमाला भी होंगी। चित्रकला प्रदर्शनी और गोगानवमी पर चल समारोह भी निकाला जाएगा।

-शहर में गोगा नवमी पर छड़ी निशान निकाले जाएंगे। शाम ढलने के बाद वाल्मिकी बस्तियों से निकले छड़ी निशान राजवाड़ा पहुंचेंगे। लोकमाता देवी अहिल्या की प्रतिमा की परिक्रमा कर हरसिद्धि मंदिर पर गोगादेव की पूजन अर्चनाकर पुन: अपने स्थानों पर लौटेंगे। 60 से अधिक निशान उषा फाटक, जूना रिसाला, भंवरकुआं, पलासिया, कमाठीपुरा, लालाबाग, अमर टेकरी आदि बस्तियों से निकलेंगे। साथ ही झांकिया भी होंगी। जगह-जगह लगने वाले स्वागत मंचों से छड़ी निशानों का स्वागत किया जाएगा।

– चित्रों में अगर आप रुचि रखते है तो दो दिनी चित्रकला प्रदर्शनी दरियाव आपके लिए है। चित्रकाल का उद्घाटन शाम 5.30 बजे देवलालीकर कला वाटिका, महात्मा गांधी रोड पर होगी। इसमें अब्दुल कादीर, अखिलेश वर्मा, अनीस न्याजी, चंदन सिंह भाटिया, हरिंद्र शाह सहित कई कलाकारों के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।

– अगर आप किताबों को पढ़ने का शौक रखते है तो शाम 6 बजे हिंदी साहित्य समिति के सभागार में पहुंच जाए। यहां मुंबई निवासी शिक्षाविद् सुभद्रा आनंद द्वारा लिखित उपन्यास ट्राइ स्ट विद कोकी का लोकार्पण होगा। इस मौके पर उपन्यास पर चर्चा साहित्यकार संतोष मोहंती करेंगे। मुख्य अतिथि कुलपति डा. रेनू जैन होंगे।

– सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गणेश मंदिर परिसर नंदानगर में किया जा रहा है। कथा देवकृष्णदासी आरती दुबे के मुखारविंद से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इसमें प्रसंग अनुसार उत्सव मनाए जाएंगे। पंडाल में महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधि अनुसार शीतल जल और अन्य व्यवस्थाएं की गई है।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।