Select Page

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन बैठक में CM मोहन होंगे शामिल, चुनावी एजेंडा पर होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार इसमें राज्यवार लोकसभा चुनाव की तैयारी और एजेंडा पर चर्चा होगी। अधिवेशन के समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को भी बुलाया गया है।

By Paras Pandey

Publish Date:

Thu, 15 Feb 2024 07: 51 PM (IST)

Updated Date:

Thu, 15 Feb 2024 07: 57 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन बैठक में CM मोहन होंगे शामिल, चुनावी एजेंडा पर होगी चर्चा

देशभर से छह हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

HighLights

  1. भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्य प्रदेश से शामिल होंगे मंत्री
  2. विधायक और पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी करेंगे बैठक
  3. देशभर से छह हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

भोपाल, (राज्य ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 17 और 18 फरवरी को भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में हो रहा है। मध्य प्रदेश से इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के साथ सभी विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला व संभाग प्रभारी, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार इसमें राज्यवार लोकसभा चुनाव की तैयारी और एजेंडा पर चर्चा होगी। अधिवेशन के समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को भी बुलाया गया है।

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से छह हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसमें मप्र से भी मंत्री मिलाकर सभी 166 विधायक, 23 सांसद, 11 राज्यसभा सदस्य, लगभग 78 पूर्व सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

17 फरवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन सुबह 11 बजे आरंभ होगा और समापन सत्र 18 फरवरी को शाम पांच बजे रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह अधिवेशन पार्टी का आखिरी सम्मेलन है, इसके जरिए लोकसभा चुनाव का माहौल बनाया जाएगा। बड़े कार्यकर्ताओं को तीसरी बार सरकार बनाने का संदेश देकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा।