Select Page

Jabalpur News : घाना में तेंदुए ने घर मे घुसकर किया पंच के कुत्ते का शिकार, गांव में दहशत

Jabalpur News : ग्राम पंचायत घाना की संरपच सुनीता रजक ने वन मंडल अधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत घाना में इन दिनों तेंदुआ विचरण कर रहा है।

Publish Date:

Tue, 31 Oct 2023 10: 21 AM (IST)

Updated Date:

Tue, 31 Oct 2023 12: 52 PM (IST)

Jabalpur News : घाना में तेंदुए ने घर मे घुसकर किया पंच के कुत्ते का शिकार, गांव में दहशत

रविवार की रात करीब तीन बजे तेंदुआ पंच के घर में घुस गया और पालतु कुत्ते का शिकार कर भाग गया।

HighLights

  1. ग्राम पंचायत ने वन विभाग को पत्र भेजकर रेस्क्यु करने मांग।
  2. सुबह खून के छींटे और तेंदुओं के पद चिंह स्पष्ट दिख रहे हैं।
  3. सर्द सीजन शुरू होते ही तेंदुआ परिवार की चहलकदम बढ़ी।

Jabalpur News : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया से लगी घाना ग्राम पंचायत में इन दिनों तेंदआ की दहशत व्याप्त है। बीती रात तेंदुआ ने न सिर्फ ग्राम पंचायत की पंच के घर में घुस गया बल्कि पालतु कुत्ते का शिकार भी कर लिया। सुबह खून के बिखरे छींटे और तेंदुआ के पद चिंह् को देख पंच के स्वजनों सहित पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा। ग्राम पंचायत की सरपंच ने वन विभाग से पत्राचार करते हुए ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बने तेंदुआ का जल्द रेस्क्यु कराने की मांग की है।

घाना में घूम रहा तेंदुआ

ग्राम पंचायत घाना की संरपच सुनीता रजक ने वन मंडल अधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत घाना में इन दिनों तेंदुआ विचरण कर रहा है। रविवार की रात करीब तीन बजे तेंदुआ पंच नीतू समन के घर में घुस गया और पालतु कुत्ते का शिकार कर भाग गया। सुबह खून के छींटे और तेंदुओं के पद चिंह स्पष्ट दिख रहे हैं।

सर्द सीजन शुरू होते ही तेंदुआ परिवार की चहलकदम बढ़ी

ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द अनुभवी रेस्क्यु टीम भेजकर तेंदुआ का रेस्क्यु कराने की मांग की है। विदित हो कि घाना-खमरिया से डुमना का जंगल लगा हुआ है जहां तेंदुआ परिवार ने आश्रय स्थली बना ली है। सर्द सीजन शुरू होते ही तेंदुआ परिवार फिर चहलकदम बढ़ने लगी है। डुमना रोड, नयागांव, ठाकुरताल जंगल से जुड़े क्षेत्रों में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलने लगी है।