Select Page

Gwalior Crime News: डाक्टर ने मरीज को बेहोश कर किया दुष्कर्म

Gwalior Crime News: डाक्टर ने मरीज को बेहोश कर किया दुष्कर्म

Gwalior Crime News: महाराजपुरा इलाके में रहने वाले डाक्टर ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला अपने दांत के दर्द का इलाज करवाने के लिए आई थी। महिला को नशीली दवा खिलाई और इसके बाद महिला को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Publish Date:

Tue, 05 Sep 2023 08: 59 AM (IST)

Updated Date:

Tue, 05 Sep 2023 08: 59 AM (IST)

Gwalior Crime News: डाक्टर ने मरीज को बेहोश कर किया दुष्कर्म

Gwalior Crime News: ग्वालियर, (नईदुनिया प्रतिनिधि) महाराजपुरा इलाके में रहने वाले डाक्टर ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला अपने दांत के दर्द का इलाज करवाने के लिए आई थी। महिला को नशीली दवा खिलाई और इसके बाद महिला को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। महाराजपुरा थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि आदित्यपुरम में डा. प्रतीक नायक की क्लीनिक है। वह दांतों के डाक्टर हैं। उप्र की रहने वाली एक महिला कुछ दिन पहले ही ग्वालियर आई है। वह यहां नौकरी के लिए सिलसिले में यहां रह रही है। उसके दांत में दर्द उठा, इसके चलते वह डा.प्रतीक नायक के पास इलाज करवाने के लिए पहुंची। महिला के दांत को देखकर उसने इसे निकालने के लिए कहा। महिला को कुछ दवा दी, फिर इंजेक्शन दिया, इसके बाद महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला विरोध नहीं कर सकी। जब उसे होश आया तो डाक्टर ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह खुद को संभाला, फिर महिला महाराजपुरा थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज करवाई।

राजेन्द्र पाल अहिल्यादेवी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने

राज्य सरकार ने मुरार ग्वालियर निवासी राजेन्द्र सिंह पाल को मां अहिल्यादेवी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछले दिनों मध्यप्रदेश में मां अहिल्यादेवी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। इसी परिपालन में राज्य शासन ने श राजेन्द्र सिंह पाल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह जानकारी उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने दी।

संत श्री गजानन महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा दिवस आज

लक्ष्मीगंज रोड पर स्थापित गजानन महाराज की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा दिवस मंगलवार को मनाया जाएगा। मीडिया कार्डिनेटर निशिकांत सुरंगे ने बताया की सुबह नौ से ग्यारह बजे तक रुद्राभिषेक आरती व प्रसाद का वितरण होगा। शाम छह बजे श्री गजानन भजन मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। यह जानकारी न्यास अध्यक्ष किरण कल्याणकर व विलास कामले ने दी।