Select Page

Indore Weather Update: दिन में गर्मी ने सताया, शाम तक रही उमस, आज पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Indore Weather Update: दिन में गर्मी ने सताया, शाम तक रही उमस, आज पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार

मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि दिन में कुछ समय के लिए बादल भी दिखाई देंगे।

By Paras Pandey

Publish Date:

Thu, 18 Apr 2024 12: 35 AM (IST)

Updated Date:

Thu, 18 Apr 2024 12: 35 AM (IST)

Indore Weather Update: दिन में गर्मी ने सताया, शाम तक रही उमस, आज पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार

शहरवासियों को तपिश का अहसास हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बुधवार को दिन में सूरज की गर्मी के कारण शहरवासियों को तपिश का अहसास हुआ। दोपहर बाद बादल छाए रहे, लेकिन शहरवासियों को शाम तक गर्मी के साथ उमस का अहसास हुआ। बुधवार को शहर में पारा 39.6 डिग्री पर पहुंचा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि दिन में कुछ समय के लिए बादल भी दिखाई देंगे।

naidunia_image

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ व द्रोणिका के असर से शहर में बादल छा रहे हैं। शुक्रवार के बाद शहर में बादल छाने के बाद गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।