Select Page

Jabalpur weather : चार दिन में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट, डराएगी ठंड

Jabalpur weather : चार दिन में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट, डराएगी ठंड

Jabalpur weather : पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में पिछले चार दिनों में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज

Publish Date:

Fri, 03 Nov 2023 01: 28 PM (IST)

Updated Date:

Fri, 03 Nov 2023 01: 53 PM (IST)

Jabalpur weather : चार दिन में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट, डराएगी ठंड

दिन में ठंड का असर कम रहा वहीं रात में गुलाबी ठंडक का अहसास।

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड का असर कम।
  2. सूरज-बादल के बीच चला लुकाछिपी का खेल।
  3. न्यूनतम तापमान भी 17.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा।

Jabalpur weather : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर में भी मौसम की रंगत बदल रही है। गुरुवार को सुबह से मौसम साफ रहा, धूप चमकीली धूप भी निकली रही, लेकिन दोपहर होते ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। धूप के बीच बादल छा गए। धूप और बादल के बीच लुकाछिपी का खेला दोपहर से शाम तक चलता रहा। बादलों के फेर में ठंड भी ठिठकी रही।

दिन में ठंड का असर कम रहा वहीं रात में गुलाबी ठंडक का अहसास

गुरुवार को दिन में ठंड का असर कम रहा वहीं रात में गुलाबी ठंडक का अहसास बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री से बढ़कर 31.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 17.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। जबकि चार दिन पहले न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक नीचे आ गया था। रात में ठंडक का असर बढ़ते ही रात में निकलने वाले गर्म कपड़े पहनने लगे।

दोपहर में अचानक आसमान पर बादल छा गए, उत्तरी हवा भी दो से तीन घंटे प्रति घंटे की गति से चली, मौसम का मिजाज देख लोगों को लगा कि अब बूंदाबांदी होगी हालांकि सुबह से शाम तक बादल-सूरज के बीच लुकाछीपी तो होती रही पर आसमान से एक बूंद नहीं टपकी। शाम को मौसम सुहाना रहा पर ठंड का असर कम रहा। रात में जरूर उत्तरी हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के असर से एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

चार दिन में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में पिछले चार दिनों में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तरी हवा के जोर से 30 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान जहां 14 डिग्री तक नीचे आ गया था वहीं वर्तमान में न्यूनतम तामपान 17.6 डिग्री तक बढ़ गया है।

एक सप्ताह में ऐसा घट कर बढ़ा पारा

  • दिन – अधिकतम – न्यूनतम
  • 27 अक्टूबर- 31.4 – 15.0
  • 28 अक्टूबर- 31.2 – 15.6
  • 29 अक्टूबर- 31.0 – 14.2
  • 30 अक्टूबर- 31.0 – 14.0
  • 31 अक्टूबर- 31.0 – 15.2
  • 01 नवंबर – 30.6 – 16.7
  • 02 नवंबर – 31.1 – 17.6