Select Page

Orchha Ram Raja Temple: खुशी से झूमे ओरछावासी, बोले- अब अयोध्या में भी ठाठ से रहेंगे हमारे रामलला

Orchha Ram Raja Temple: खुशी से झूमे ओरछावासी, बोले- अब अयोध्या में भी ठाठ से रहेंगे हमारे रामलला

Orchha Ram Raja Temple: फूलों से सजा बुंदेलखंड की अयोध्या के राजा का महल, प्राण प्रतिष्ठा होते ही गूंज उठे जयकारे।

Publish Date:

Mon, 22 Jan 2024 05: 45 PM (IST)

Updated Date:

Mon, 22 Jan 2024 05: 59 PM (IST)

Orchha Ram Raja Temple: खुशी से झूमे ओरछावासी, बोले- अब अयोध्या में भी ठाठ से रहेंगे हमारे रामलला

राम राजा सरकार मंदिर ओरछा।

HighLights

  1. सीएम यादव बोले- भगवान राम और हमारे भारत के प्राणों की प्रतिष्ठा हुई है।
  2. श्रीरामराजा सरकार के महल रूपी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया।
  3. कंचना घाट पर एक लाख दीपक भी जलाए गए।

Orchha Ram Raja Temple: नईदुनिया प्रतिनिधि, ओरछा। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही जहां देश-विदेश में उमंग का माहौल रहा, वहीं बुंदेलखंड की ओरछा में इसकी दोगुनी खुशी देखने को मिली। ओरछा में धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि श्रीराम के दो निवास खास: दिवस ओरछा रहत हैं और शयन अयोध्या वास। लोगों का कहना था कि ऐसे में ओरछा में तो हमारे भगवान ठाठ से रहते थे, पर शयन के लिए अयोध्या में टाट में ही जाना पड़ता था, अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान भव्य मंदिर में निवास करेंगे।

शुक्रवार को ओरछा में श्रीरामराजा सरकार के महल रूपी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। आकर्षक लाइटें भी लगाईं गईं। सीएम डा मोहन यादव व पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने एक साथ मंदिर में विशेष पूजन कर श्रीरामराजा सरकार के दर्शन किए। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव मंदिर से ही देखा।

मध्य प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु ओरछा पहुंचे और श्रीरामराजा सरकार के दर्शन किए। सुबह और शाम की आरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीरामराजा सरकार के दर्शन किए। विशेष पूजन अर्चन होने के बाद देर शाम बेतवा नदी के कंचना घाट पर आरती हुई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ओरछा को दुल्हन की तरह सजाया गया।

naidunia_image

यहां पर घर-घर दरवाजे पर रंगोली सजाई गई। साथ ही लोगों ने खूब आतिशबाजी जलाई। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पहले तो बेतवा नदी में डुबकी लगाई और फिर श्रीरामराजा सरकार के दर्शन किए। दर्शन के उपरांत शाम के समय कंचना घाट पर बेतवाजी की आरती में सम्मिलित हुए। कंचना घाट पर एक लाख दीपक भी जलाए गए। प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त के दौरान जहां श्रीरामराजा सरकार की भव्य आरती हुई। वहीं पूरे मंदिर परिसर जयकारे से गूंज उठा।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज भारतीय सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना हुई है।

आज अयोध्या में निर्मित दिव्य, भव्य और नव्य मंदिर में भगवान श्रीराम का गर्भ गृह में प्रवेश हुआ है। उनकी प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस पावन पुनीत अवसर पर मैं सभी प्रदेशवासियों को बधाई देता… pic.twitter.com/BlPKxSsG9z

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 22, 2024

सीएम यादव व पूर्व सीएम शिवराज ने भी रामभक्तों के साथ लाइव देखा कार्यक्रम

सुबह करीब 10.30 बजे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मंदिर पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी हेलीकाप्टर से पहुंच गए। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि आज भगवान राम और हमारे भारत के प्राणों की प्रतिष्ठा हुई है।

ज्यादा खुशी की बात की भी है कि हमारे प्रदेश में स्थित ओरछा में भगवान श्रीराम राजा के रूप में दिन में रहते हैं। उस अद्भुत दृश्य के दर्शन और उन्हें निहारने के लिए ओरछा आया हूं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीवन की धन्यता का दिन है।

रामलला अवधपुरी-अयोध्या के दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित होंगे। केवल भगवान श्री राम नहीं, बल्कि राष्ट्र का मंदिर बन गया है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं और हर सांस में बसे हैं।

संपूर्ण धरा राममय,

चहुँ ओर राम की गूँज।

राम नाम से धन्य हुआ,

जीवन का हर क्षण।#JaiShreeRam 🛕🚩#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/R5f0XrKU1g

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 22, 2024