Select Page

मध्य प्रदेश मुख्य सचिव वीरा राणा को मिलेगी सेवावृद्धि, जल्द हो सकते हैं आदेश

MP News: 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रही हैं राणा, लोकसभा चुनाव के चलते सरकार ने भेजा प्रस्ताव।

By Prashant Pandey

Publish Date:

Thu, 14 Mar 2024 10: 25 PM (IST)

Updated Date:

Thu, 14 Mar 2024 11: 59 PM (IST)

मध्य प्रदेश मुख्य सचिव वीरा राणा को मिलेगी सेवावृद्धि, जल्द हो सकते हैं आदेश

HighLights

  1. तीन माह की मिल सकती है सेवावृद्धि।
  2. 1988 बैच की आइएएस अधिकारी वीरा राणा प्रदेश में सबसे वरिष्ठ हैं।
  3. अप्रैल-मई में प्रस्तावित लोकसभा के चुनाव के चलते उन्हें सेवावृद्धि दी जाएगी।

MP News: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव वीरा राणा को सेवावृद्धि मिलेगी। राज्य सरकार ने इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिस पर सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। आज-कल में तीन माह की सेवावृद्धि के आदेश हो सकते हैं। वे 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रही हैं।

1988 बैच की आइएएस अधिकारी वीरा राणा प्रदेश में सबसे वरिष्ठ हैं। विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की सेवावृद्धि की दूसरी अवधि पूरी हुई तो चुनाव आयोग की सहमति से वरिष्ठता के आधार पर राणा को मुख्य सचिव पद का प्रभार दिया गया था। करीब डेढ़ माह बाद उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया। प्रशासनिक गलियारों में तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अप्रैल-मई में प्रस्तावित लोकसभा के चुनाव के चलते उन्हें सेवावृद्धि दी जाएगी।

दरअसल, चुनाव की घोषणा के बाद नियुक्ति की गेंद चुनाव आयोग के पाले में चली जाती है। सामान्य प्रशासन विभाग को तीन अधिकारियों के नाम की सूची बनाकर आयोग को भेजनी होती, जो सरकार नहीं चाहती थी। सूत्रों का कहना है कि चुनाव का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के अनुमोदन से केंद्र सरकार को मुख्य सचिव वीरा राणा को सेवावृद्धि देने का प्रस्ताव भेजा गया। माना जा रहा है कि आज-कल में सेवावृद्धि के आदेश हो सकते हैं।

प्रियंका दास को सौंपा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक का प्रभार- उधर, गुरुवार देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वास्थ्य आयुक्त प्रियंका दास को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक पद का प्रभार सौंप दिया। यह दायित्व डा.सुदाम खाडे के पास था, जिन्हें सरकार ने ग्वालियर कमिश्नर बनाया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014