Select Page

MP Congress : कांग्रेस ने भोपाल ग्रामीण सहित नौ जिलाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

MP Congress district presidents पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह सूची जारी की है। इसके अतिरिक्त पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारियों के दायित्व में भी आंशिक परिवर्तन किया है।

By Neeraj Pandey

Publish Date:

Sat, 23 Mar 2024 10: 47 PM (IST)

Updated Date:

Sat, 23 Mar 2024 11: 47 PM (IST)

MP Congress : कांग्रेस ने भोपाल ग्रामीण सहित नौ जिलाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह सूची जारी की

HighLights

  1. कांग्रेस ने भोपाल ग्रामीण सहित नौ जिलाध्यक्ष किए नियुक्त
  2. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किए
  3. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह सूची जारी की

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले नौ नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। भोपाल ग्रामीण का अध्यक्ष अनोखी पटेल को बनाया गया है। जबलपुर, विदिशा और बड़वानी के जिलाध्यक्षों के भाजपा में जाने के बाद रिक्त पदों को भरा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह सूची जारी की है। इसके अतिरिक्त पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारियों के दायित्व में भी आंशिक परिवर्तन किया है।

  • भोपाल ग्रामीण– अनोखी पटेल
  • जबलपुर शहर– सौरभ नाती शर्मा
  • सीहोर — राजीव गुजराती
  • उज्जैन शहर– मुकेश भाटी
  • विदिशा – मोहित रघुवंशी
  • मऊगंज- पद्मेश गौतम
  • मैहर– धर्मेश घई
  • पांढुर्ना– सुरेश झालके
  • बड़वानी — नरेश चौधरी
  • लंबे इंतजार के बाद देर शाम मध्य प्रदेश की 12 सीटों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। राजगढ़ से एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , रतलाम से कांतिलाल भूरिया को फिर मैदान में उतारा है। भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, इंदौर से अक्षय बम, उज्जैन से महेश परमार को टिकट मिला है। बालाघाट से सम्राट सारस्वत और जबलपुर से दिनेश यादव पर भरोसा जताया है।

    सागर से चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा बुंदेला को प्रत्याशी बनाया है। रीवा से नीलम अभय मिश्रा, शहडोल से फुंदेलाल सिंह मार्को, होशंगाबाद से तेंदूखेड़ा के पूर्व विधायक संजय शर्मा, मंदसौर से पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, उज्जैन के तराना विधायक महेश परमार और इंदौर से अक्षय बम को प्रत्याशी बनाया गया है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्