Select Page

Burhanpur News: सरकार की योजनाओं से सशक्त हुई महिलाएं तो घर में भी बढ़ा मान – राज्यपाल

Burhanpur News: सरकार की योजनाओं से सशक्त हुई महिलाएं तो घर में भी बढ़ा मान – राज्यपाल

Burhanpur News: राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने किसानों से कहा- रासायनिक खेती छोड़ जैविक खेती को अपनाएं।

Publish Date:

Sat, 20 Jan 2024 05: 00 PM (IST)

Updated Date:

Sat, 20 Jan 2024 05: 00 PM (IST)

Burhanpur News: सरकार की योजनाओं से सशक्त हुई महिलाएं तो घर में भी बढ़ा मान - राज्यपाल

Burhanpur News: नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। शनिवार दोपहर बुरहानपुर जिले के अम्बाड़ा गांव पहुंचे मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि सरकार की योजनाओं के कारण महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर हुई हैं! इसके चलते उनका अपने घर में भी मान बढा है! आज महिलाएं समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं! राज्यपाल ने किसानों से आग्रह किया है कि वे रासायनिक खेती के दुष्परिणाम को समझें और जैविक खेती को अपनाएं!

कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा जमीन को लेकर प्रस्तुत नाटिका की भी उन्होंने प्रशंसा की! उन्होंने कहा कि सरकार ने योजनाओं का लाभ पाने से छूट गए पात्र हितग्राहियों की चिंता भी की है! इसीलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है! अब गांव के प्रत्येक युवा और जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व बनता है कि वह वंचितों को उनका हक दिलाएं! कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर माधुरी पटेल, कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी देवेंद्र पाटीदार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे!

naidunia_image

दोपहर दो बजे हेलीपैड पर उतरे राज्यपाल

राज्यपाल मंगू भाई पटेल दोपहर करीब दो बजे रेणुका कृषि उपज मंडी परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरे थे! सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया! दोपहर 2: 20 बजे अंबाडा गांव के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सबसे पहले राष्ट्रगान किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश दिखाया और सुनाया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को हित लाभ वितरित किया गया।

राष्ट्रव्यापी बना सिकल सेल एनीमिया अभियान

मेरी कहानी मेरी जुबानी कार्यक्रम के तहत लाभांवित हितग्राहियों ने अपनी बात रखी और प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि राज्यपाल द्वारा सिकल सेल एनीमिया को लेकर शुरू किया गया अभियान राष्ट्रव्यापी हो चुका है! बुरहानपुर में 3196 लोगों की जांच की गई है! आने वाले समय में यह अभियान इस बीमारी से पीड़ित आदिवासी समुदाय के लिए वरदान साबित होगा!