Select Page

MP Election 2023: कांग्रेस ने डा. आरके दाेगने को तीसरी बार हरदा से दिया टिकट

MP Election 2023: कांग्रेस ने डा. आरके दाेगने को तीसरी बार हरदा से दिया टिकट

MP Election 2023: डा. दोगने पहली बार वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में हरदा सीट से कांग्रेस से चुनाव लड़कर जीत दर्ज कर चुके हैं।

Publish Date:

Sun, 15 Oct 2023 11: 59 AM (IST)

Updated Date:

Sun, 15 Oct 2023 11: 59 AM (IST)

MP Election 2023: कांग्रेस ने डा. आरके दाेगने को तीसरी बार हरदा से दिया टिकट

डा आरके दोगने और अभिजीत शाह

HighLights

  1. अभिजीत को दूसरी बार टिमरनी से दिया मौका
  2. कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी स्कूल संचालक
  3. कांग्रेस ने जारी की प्रत्‍याशियों की सूची

MP Election 2023: नईदुनिया प्रत‍िन‍िधि, हरदा। कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन मध्यप्रदेश विधानसभा क्षेत्र के 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की है । इसमें हरदा जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम तय कर घोषित किए गए।

2013 में जीते थे दोगने

हरदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक डा. आरके दाेगने पर कांग्रेस ने तीसरी बार भरोसा जताया है। डा. दोगने पहली बार वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में हरदा सीट से कांग्रेस से चुनाव लड़कर जीत दर्ज कर चुके हैं। इसके बाद दूसरी बार वर्ष 2018 के चुनाव में उम्मीदवार बने, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब तीसरी बार डा. दोगने को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है।

चाचा संजय शाह के सामने उतर चुके हैं अभिजीत

वहीं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार पूर्व की मकड़ाई रियासत के परिवार से जुड़े अभिजीत शाह को कांग्रेस ने अपनी प्रत्याशी बनाया है। वे पिछली बार के विधानसभा चुनाव में अपने चाचा संजय शाह के सामने चुनावी ताल ठोक चुके हैं। इस चुनाव में उन्हें महज 2213 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने दोबारा अभिजीत पर भरोसा जताया है।

तीसरी बार पूर्व विधायक डा. दोगने का चुनावी मुकाबला भाजपा के कमल पटेल से होगा। बता दें कि भाजपा ने हरदा सीट से कमल पटेल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि टिमरनी सीट से अब तक भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

कमल पटेल ने हराया था दोगने को

हरदा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 135 से कांग्रेस ने पूर्व विधायक डा. आर के दोगने पर तीसरी बार विश्वास जताया है। गौरतलब रहे कि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कृषि मंत्री कमल पटेल से 6600 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस प्रत्याशी डा दोगने ने 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल 4651 वोटों से हराया था। 58 वर्षीय डा.आर के दोगने किसानी पेशे से जुड़े होने के साथ ही स्कूल संचालक हैं।

एमबीए हैं अभिजीत

टिमरनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 134 से कांग्रेस के प्रत्याशी 32 वर्षीय अभिजीत शाह ने एमबीए की शिक्षा प्राप्त की है। वहीं पिछले चुनाव में मिली हार के बाद से ही लगातार राजनीति में सक्रिय रहने के साथ ही स्कूल का संचालन करते है। कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह वन मंत्री विजय शाह के बड़े भाई अजय शाह के बेटे हैं। जिन्होंने पिछली विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार अपने चाचा भाजपा प्रत्याशी संजय शाह के सामने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।