Select Page

Raisen News: गाय के मुंह में फटा हथगोला, हालत गंभीर

Raisen News:  गाय के मुंह में फटा हथगोला, हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, नगर के टेकापार कालोनी इलाके में भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग पर लावारिश अवस्था में हथगोले पड़े थे। खाद्य सामग्री से लिपटे इन हथगोलों में से एक को पालतू गाय ने खा लिया। विस्फोट होने से गाय का जबड़ा सहित अन्य भाग बुरी तरह फट गया। घटना सुबह 9 बजे की है।

By Paras Pandey

Publish Date:

Wed, 03 Apr 2024 12: 05 AM (IST)

Updated Date:

Wed, 03 Apr 2024 12: 27 AM (IST)

Raisen News:  गाय के मुंह में फटा हथगोला, हालत गंभीर

सड़क किनारे पड़े थे चार हथगोले

रायसेन, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। गैरतगंज नगर के टेकापार कालोनी इलाके में सड़क पर लावारिश पड़े हथगोले को गाय ने खा लिया। गाय के मुंह में जाते ही हथगोला फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे के बाद घटना स्थल के आसपास तीन और हथगोले मिले, जिन्हें वहां से हटाया गया। चुनावी समय में नगर में विस्फोटक सामग्री का मिलना कई संदेहों को जन्म दे रहा है।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है

जानकारी के अनुसार, नगर के टेकापार कालोनी इलाके में भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग पर लावारिश अवस्था में हथगोले पड़े थे। खाद्य सामग्री से लिपटे इन हथगोलों में से एक को पालतू गाय ने खा लिया। विस्फोट होने से गाय का जबड़ा सहित अन्य भाग बुरी तरह फट गया। घटना सुबह 9 बजे की है।

इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के रहवासी एवं गोसेवक मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं गंभीर घायल गाय को मौके पर पहुंचे गोसेवक मोनू माहेश्वरी ने प्राथमिक उपचार दिया।

घटना स्थल के आसपास और भी इसी तरह के हथगोले पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने मौके से हटवा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी महेश टांडेकर का कहना है कि उक्त घटनाक्रम में शिकायती आवेदन आया है, जिसकी जांच की जा रही है।