Select Page

Women Reservation in MP: मध्य प्रदेश में महिलाओं को अब वन विभाग में भी मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण

Women Reservation in MP: मध्य प्रदेश में महिलाओं को अब वन विभाग में भी मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण

MP Forest Department Jobs: मध्य प्रदेश वन विभाग में वनपाल, वनरक्षक, वाहन चालक एवं सहायक महावत को छोड़कर सीधी भर्ती के अन्य पदों पर महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ मिलेगा।

By Prashant Pandey

Publish Date:

Mon, 29 Jan 2024 06: 35 PM (IST)

Updated Date:

Mon, 29 Jan 2024 06: 46 PM (IST)

Women Reservation in MP: मध्य प्रदेश में महिलाओं को अब वन विभाग में भी मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण

मध्य प्रदेश वन विभाग में महिलाओं का बढ़ेगा दबदबा।

HighLights

  1. शिवराज सिंह चौहान ने सीधी भर्ती के पदों पर महिलाओं को आरक्षण देने के निर्देश दिए थे।
  2. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने वन विभाग में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्देश दिए हैं।
  3. विभाग में वनपाल, वनरक्षक, वाहन चालक एवं सहायक महावत को छोड़कर सीधी भर्ती में मिलेगा आरक्षण।

Women Reservation in MP: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश के वन विभाग में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। वर्ष 2008 में राज्य सरकार ने संकल्प पारित किया था कि सभी शासकीय विभागों में, सिर्फ वन विभाग को छोड़कर, महिलाओं को सीधी भर्ती के पदों पर 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले सभी विभागों में सीधी भर्ती के पदों पर महिलाओं को आरक्षण देने के निर्देश दिए थे। तीन अक्टूबर 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग ने नियम संशोधित कर 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था को लागू किया। इस व्यवस्था में केवल वन विभाग छूट रहा था।

naidunia_image

अब मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने वन विभाग में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद संशोधित अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर ली गई है। विभाग में वनपाल, वनरक्षक, वाहन चालक एवं सहायक महावत को छोड़कर सीधी भर्ती के अन्य पदों पर महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर महिलाओं को संसद व विधान मंडल में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का भी प्रविधान किया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014