Select Page

MP BJP Candidate List: मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन और कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा सहित पांच सीटों पर तय नहीं हो पाए प्रत्याशी

MP BJP Candidate List: मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन और कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा सहित पांच सीटों पर तय नहीं हो पाए प्रत्याशी

MP BJP Candidate List: इंदौर लोकसभा सीट भाजपा की गढ़ रही है। वर्ष 1989 ये यह सीट लगातार भाजपा जीतती रही, लेकिन चेहरों को लेकर एक राय नहीं बन रही है।

By Prashant Pandey

Publish Date:

Sat, 02 Mar 2024 09: 44 PM (IST)

Updated Date:

Sat, 02 Mar 2024 09: 54 PM (IST)

MP BJP Candidate List: मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन और कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा सहित पांच सीटों पर तय नहीं हो पाए प्रत्याशी

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव।

HighLights

  1. उज्जैन में मोहन यादव की राय से और उनकी पसंद का ही प्रत्याशी बनाया जाएगा।
  2. इंदौर से शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
  3. बालाघाट में भी पार्टी नए चेहरे की तलाश कर रही है।

MP BJP Candidate List: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में पांच पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है। इनमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन और कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली छिंदवाड़ा लाेकसभा सीट भी शामिल है। उज्जैन से अभी अनिल फिरोजिया लोकसभा सदस्य हैं। यहां मोहन यादव की राय से और उनकी पसंद का ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है।

कमल नाथ यहां से लगातार जीतते आए हैँ। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां की सातों सीटें कांग्रेस ने जीती थी। भाजपा इस सीट को जीतने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है। इसी बीच यहां के लोकसभा सदस्य नकुल नाथ के भाजपा में जाने की चर्चा भी पिछले माह जोरों पर रही। हालांकि, उन्होंने साफ किया था कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे।

विधानसभा चुनाव परिणाम के आधार पर धार लोकसभा सीट की स्थिति भी भाजपा के पक्ष में नहीं थी। यहां की सात लोकसभा सीटों में से पांच कांग्रेस ने जीती थी। इस कारण भाजपा यहां के लिए मजबूत प्रत्याशी की तलाश कर रही है। यहां किसी नए चेहरे को मौका मिल सकता है। अभी यहां से छतर सिंह दरबार लोकसभा सदस्य हैं।

naidunia_image

इंदौर लोकसभा सीट भाजपा की गढ़ रही है। वर्ष 1989 ये यह सीट लगातार भाजपा जीतती रही, लेकिन चेहरों को लेकर एक राय नहीं बन रही है। यहां से वर्तमान सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। बालाघाट में भी पार्टी नए चेहरे की तलाश कर रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014