Select Page

MP Officers News: अपर मुख्य सचिव कल्पना श्रीवास्तव हुई रिटायर, अब संजय दुबे को मिलेगा मौका

MP Officers News: अपर मुख्य सचिव कल्पना श्रीवास्तव हुई रिटायर, अब संजय दुबे को मिलेगा मौका

MP Officers News: 1993 बैच के अधिकारी अपर मुख्य सचिव पद पर अप्रैल या जून में होंगे पदोन्नत।

By Prashant Pandey

Publish Date:

Thu, 29 Feb 2024 09: 30 PM (IST)

Updated Date:

Thu, 29 Feb 2024 09: 49 PM (IST)

MP Officers News: अपर मुख्य सचिव कल्पना श्रीवास्तव हुई रिटायर, अब संजय दुबे को मिलेगा मौका

प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे।

HighLights

  1. अभी अपर मुख्य सचिव को कोई पद रिक्त नहीं है।
  2. कैबिनेट ने एक पद दो माह के लिए स्वीकृत किया था, जिस पर कल्पना श्रीवास्तव पदस्थ थीं।
  3. मुख्य सचिव वीरा राणा 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रही हैं पर उन्हें सेवावृद्धि दिए जाने के संभावना है।

MP Officers News: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। अपर मुख्य सचिव कल्पना श्रीवास्तव गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गईं। अब 1993 बैच के अधिकारी अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। सबसे पहले प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे को मौका मिलेगा लेकिन इसके लिए अप्रैल या फिर जून तक प्रतीक्षा करनी होगी। दरअसल, अभी अपर मुख्य सचिव को कोई पद रिक्त नहीं है। मुख्य सचिव वीरा राणा 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रही हैं पर उन्हें सेवावृद्धि दिए जाने के संभावना है। ऐसे में पदोन्नति के लिए अवसर जून में उपलब्ध होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संजय बंदोपाध्याय को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस भेजे जाने के कारण अपर मुख्य सचिव का पद उपलब्ध नहीं था। कैबिनेट ने एक पद दो माह के लिए स्वीकृत किया था, जिस पर कल्पना श्रीवास्तव पदस्थ थीं। उनकी सेवानिवृत्त होने के साथ ही यह पद भी स्वत: समाप्त हो गया। अब पदोन्नति तभी हो सकती है, जब पद उपलब्ध हो। मार्च और मई में दो अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे।

naidunia_image

इनमें एक पद मुख्य सचिव वीरा राणा का है और दूसरा अश्विनी कुमार राय का है, जो मई में सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद ही पदोन्नति का रास्ता खुलेगा। एक पद अगस्त में संजय बंदोपाध्याय के सेवानिवृत्त होने से मिलेगा, जिस पर प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई की पदोन्नत होगी।

एक पद अश्विनी कुमार राय के मई में सेवानिवृत्त होने पर रिक्त होगा। उनके सेवानिवृत्त होने पर अभी कोई अधिकारी अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत नहीं होगा, क्योंकि कैबिनेट ने यह पद केवल दो माह के लिए स्वीकृत किया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014